एक्सप्लोरर

भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान, हमले का सता रहा डर, PAK एयरफोर्स ने कराची हार्बर पर उतार दिए फाइटर जेट

Pakistan Air Force: पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं. इसी बीच पाकिस्तानी एयरफोर्स ने एक बाद कदम उठाया है.

Pakistan Air Force: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है. भारत लगातार पाकिस्तान को लेकर कई कड़े कदम उठा चुका है. पाकिस्तान को डर है कि भारत उसके खिलाफ कहीं कोई मिलिट्री ऐक्शन ना ले ले  इसी कड़ी में कराची हार्बर पर पाकिस्तान की एयरफोर्स ने अपने लड़ाकू विमान जैसे J-10, JF-17 और F-16 तैनात कर दिए हैं. 

यह कदम भारत के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए उठाया गया है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने हमलावरों को सबक सिखाने की बात कही थी. इसी वजह से पाकिस्तान को डर है कि भारत उस पर हमला कर सकता है. 

पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है कराची हार्बर

कराची हार्बर पाकिस्तान के लिए बहुत अहम है. यह देश की आर्थिक और सैन्य गतिविधियों का बड़ा केंद्र है. अपनी समुद्री और हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान ने कराची हार्बर की रक्षा पर खास ध्यान दिया है. कराची के पास पाकिस्तानी वायुसेना और नौसेना के बड़े ठिकाने भी हैं. इसी वजह से पाकिस्तान ने यहाँ अपने सबसे आधुनिक और ताकतवर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं.

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. भारत ने इस हमले के बाद सिंधु जल संधि खत्म करने और अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट बंद करने जैसे बड़े कदम उठाए हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी सख्त रुख अपनाया है. पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी सेना भारत को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. साथ ही पाकिस्तान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर भारत ने पानी रोकने की कोशिश की तो वह इसे युद्ध की घोषणा मानेगा.

'निष्पक्ष जांच को तैयार है पाकिस्तान'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इससे पहले कहा था कि पाकिस्तान इस हफ्ते कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या की किसी भी 'निष्पक्ष और पारदर्शी' जांच के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के सभी रुपों की आलोचना की है और देश खुद इसका शिकार रहा है. डॉन.कॉम के मुताबिक काकुल में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी में पासिंग-आउट परेड को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत बिना किसी विश्वसनीय जांच या सत्यापन योग्य सबूत के आधारहीन और झूठे आरोप पाकिस्तान पर लगा रहा है.

पाकिस्तानी पीएम ने कहा, एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिए तैयार है.इस दौरान शहबाज शरीफ ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर का राग अलापा. उन्होंने कहा, मुझे कश्मीर के महत्व को रेखांकित करना होगा, जैसा कि राष्ट्र के संस्थापक कायदे-आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने सही कहा था, कश्मीर पाकिस्तान की गर्दन की नस है. प्रधानमंत्री ने कहा, पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की है. उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ दुनिया का अग्रणी देश बताते हुए कहा, हमने भारी नुकसान उठाया, जिसमें 90,000 लोग हताहत हुए और 600 बिलियन डॉलर से अधिक की आर्थिक हानि हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget