एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम दहला तो पुतिन, ट्रंप, नेतन्याहू सब आए साथ, एक सुर में बोले- 'आतंकवाद के खिलाफ साथ लड़ेंगे'

World Leader Reaction On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद रूस और इजरायल ने भारत को समर्थन दिया है. राष्ट्रपति पुतिन और पीएम नेतन्याहू ने संवेदना व्यक्त करते हुए आतंक के खिलाफ साथ देने की बात कही है.

Russia-Israel On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हमले के 24 घंटे के भीतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संपर्क कर गहरी संवेदना और आतंक के खिलाफ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले को “क्रूर और अमानवीय” करार देते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं हो बनता है. हम उम्मीद करते हैं कि इसके पीछे शामिल लोग और अपराधियों को उचित सजा मिलेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए आगे लिखा कि प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी मैं आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में भारतीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराना चाहता हूं. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी सच्ची सहानुभूति है.

नेतन्याहू का बयान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपने आधिकारिक संदेश में इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले से मैं बहुत दुखी हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल भारत के साथ खड़ा है. यह बयान एक बार फिर साबित करता है कि भारत और इजरायल के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा सहयोग कितना गहरा है, विशेष रूप से आतंकवाद जैसे साझा खतरों के खिलाफ है.

आतंकी हमले पर श्रीलंका का बयान
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम  पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करतें हैं. हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.श्रीलंका आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और लोगों के साथ दृढ़ एकजुटता में खड़ा है. हम क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हैं.

अमेरिका ने आतंकवादी हमले की कि कड़ी निंदा
कश्मीर हमले पर अमेरिका ने कहा कि वह आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं.पर्यटकों और नागरिकों की हत्या करने वाले ऐसे जघन्य कृत्य को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान करते हैं.

भारत को मिल रहा है वैश्विक समर्थन
इस हमले की अमेरिका, फ्रांस, रूस, इजरायल, श्रीलंका और ईरान जैसे देशों ने निंदा की है. उन्होंने आतंक के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय का यह एकजुट समर्थन भारत की कूटनीतिक ताकत को दर्शाता है और यह संकेत देता है कि आतंकवाद को अब दुनिया किसी सीमित दृष्टिकोण से नहीं देख रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget