एक्सप्लोरर

Oil Tanker Explosion: अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में तेल टैंकर में लगी आग, विस्फोट में करीब 98 लोगों की मौत

Oil Tanker Explosion: अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट होने से करीब 98 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Oil Tanker Explosion: अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट होने से करीब 98 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, विस्फोट शुक्रवार देर रात हुआ, जब टैंकर एक अन्य ट्रक से टकरा गया. टैंकर राजधानी फ्रीटाउन के पूर्व में वेलिंगटन में एक व्यस्त चौराहे के पास एक गैस स्टेशन पर जा रहा था.

एजेंसी ने कहा, "दोनों चालक अपने वाहनों से बाहर आए और उन्होंने निवासियों को टक्कर से तेल रिसाव के मद्देनजर घटनास्थल से दूर रहने की चेतावनी दी." प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस बेहद गरीब देश में हालांकि, ईंधन लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया. गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 लोगों के बचने की उम्मीद नहीं है.

घायल लोगों के कपड़े विस्फोट के बाद लगी आग में जल गए थे और वे स्ट्रेचर पर बिना कपड़े के ही पड़े थे. विस्फोट के बाद एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त वीडियो में भीषण आग का गोला दिखाई दे रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता में हिस्सा लेने के लिए स्कॉटलैंड में मौजूद राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, "जिन परिवारों ने अपनों को खोया है और जो लोग झुलस गए हैं, उनके साथ मेरी गहरी सहानुभूति है."

उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने रातभर दो अस्पतालों का दौरा किया और कहा कि सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और अन्य इस आपात स्थिति के मद्देनजर अथक प्रयास करेंगे. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर कहा, "हम सभी इस राष्ट्रीय त्रासदी से बहुत दुखी हैं और यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक कठिन समय है."

Tripura News: त्रिपुरा पुलिस हालिया सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सख्त, Twitter से 68 अकांउट बंद करने को कहा


Delhi Petrol Diesel Price: क्या दिल्ली में घटेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें केजरीवाल सरकार ने क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget