एक्सप्लोरर

Delhi Petrol Diesel Price: क्या दिल्ली में घटेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें केजरीवाल सरकार ने क्या कहा है

Delhi Petrol Diesel Price: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विश्वभर में कम होती ईंधन की कीमतों पर केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क बढ़ाती रही.

Delhi Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसे कदम उठाने के बारे में सोच रही है, जिससे लोगों को और राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करनी चाहिए.

सिसोदिया ने कहा कि राज्यों के पास कम संसाधन हैं. यह पूछे जाने पर कि दिल्ली सरकार को अन्य राज्यों की तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट की दरें घटानी चाहिए या नहीं, सिसोदिया ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि पिछले तीन चार साल में दुनिया भर में तेल की कीमतें कम हुई हैं, लेकिन देश में केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया.

उन्होंने कहा कि विश्वभर में कम होती ईंधन की कीमतों पर केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क बढ़ाती रही. सिसोदिया ने कहा, “पिछले कुछ सालों में, उन्होंने ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क 15 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 34 रुपये प्रति लीटर कर दिया जबकि पेट्रोल की कीमतें कम हो रही थीं. ईंधन की कीमतों में कुछ पैसे की कटौती करने के बाद वे राज्य सरकारों से वैट घटाने को कह रहे हैं. राज्यों के पास पहले ही कम संसाधन हैं.”

उन्होंने कहा, “हम इसका आकलन कर रहे हैं कि दिल्ली पर इसका क्या प्रभाव होगा और दिल्ली (सरकार) क्या कर सकती है. लेकिन मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम से कम 15 रुपये प्रति लीटर की कमी की जाए जिससे जनता को राहत मिल सके.”

सीएम केजरीवाल ने मुफ्त राशन देने की मियाद बढ़ाई

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना को छह महीने तक के लिए बढ़ा दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना छह महीने के लिए यानी मई 2022 तक बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि महंगाई की वजह से लोगों का बजट काफी बिगड़ा हुआ है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है. आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही है. कोरोना की वजह से कई बेरोजगार हो गए. प्रधानमंत्री जी, गरीबों को मुफ्त राशन देने की इस योजना को कृपया छह महीने और बढ़ाया जाए. दिल्ली सरकार अपनी मुफ्त राशन योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है.”

Bihar Liquor Deaths: बिहार के समस्तीपुर में 2 आर्मी जवान समेत 4 की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

Ahmednagar District Hospital Fire: अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से 10 की मौत, सीएम उद्धव ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget