एक्सप्लोरर

अगर विदेशी फिल्में देखी तो इस देश में हो जाएगी फांसी... UN की रिपोर्ट से दुनिया में मचा हंगामा

UN Report on North Korea: UN के मानवाधिकार विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर कोरिया में कानून इतने सख्त हो गए हैं कि यह दुनिया का सबसे कड़ा नियंत्रित देश बन चुका है.

उत्तर कोरिया के प्रमुख नेता किम जोंग उन की तानाशाही के किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं. अक्सर उनके अटपटे और कड़े फैसले सुर्खियां बंटोरते रहते हैं. उत्तर कोरियाई लोगों पर उनके सितम को बयां करने वाली एक और रिपोर्ट सामने आई है. एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरियाई टीवी ड्रामा और अन्य विदेशी मीडिया कंटेंट  दिखाने या बांटने पर लोगों को फांसी दी जा रही है. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विभाग ने शुक्रवार (12 सिंतबर, 2025) को यह रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि देश में कानून इतने सख्त हो गए हैं कि यह दुनिया का सबसे कड़ा नियंत्रित देश बन चुका है.

विदेशी मीडिया पर सख्त पाबंदी और फांसी की सजा
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2015 के बाद से उत्तर कोरिया में कम से कम छह नए कानून बने हैं. इन कानूनों के तहत अब विदेशी फिल्में और टीवी शो देखना या दूसरों के साथ बांटना भी गंभीर अपराध माना जाता है. इन अपराधों की सजा फांसी तक हो सकती है.

देश छोड़कर भागे लोगों ने बताया कि 2020 के बाद से इस तरह के अपराधों में फांसी देने की घटनाएँ तेजी से बढ़ी हैं. सरकार इन फांसीयों को सार्वजनिक रूप से अंजाम देती है ताकि लोग डरें और कानून तोड़ने से बचें.

कोविड-19 के बाद फांसी की घटनाओं में इजाफा
संयुक्त राष्ट्र के उत्तर कोरिया मानवाधिकार कार्यालय के प्रमुख जेम्स हीनन ने कहा कि कोविड-19 के दौरान लगाए गए सख्त प्रतिबंधों के बाद से फांसी की संख्या में वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया, 'कई लोगों को नए कानूनों के तहत फांसी दी जा चुकी है, खासकर लोकप्रिय के-ड्रामा सहित विदेशी टीवी सीरीज वितरित करने के लिए.'

बच्चों को जबरन काम पर लगाया जा रहा
हीनन ने यह भी बताया कि उत्तर कोरिया में गरीब और कमजोर तबके के बच्चों को जबरन काम पर लगाया जा रहा है. ये बच्चे कोयला खनन और निर्माण जैसे बहुत खतरनाक और मुश्किल काम करने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं. हीनन ने कहा, 'अक्सर ये बच्चे समाज के निचले हिस्से से आते हैं, जिनके पास रिश्वत देने के साधन नहीं होते. इन्हें ‘शॉक ब्रिगेड’ में लगाया जाता है, जो बहुत ही जोखिम भरे काम करती है.'

उत्तर कोरिया दुनिया का सबसे सख्त नियंत्रित देश
रिपोर्ट में बताया गया है कि इन सख्त नियमों और सजा की कड़ी प्रक्रिया की वजह से उत्तर कोरिया अब दुनिया का सबसे नियंत्रित देश बन चुका है. वहां सरकार ने हर तरह की विदेशी जानकारी पर पूरी रोक लगा रखी है.

संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट करीब 300 से ज्यादा गवाहों और उत्तर कोरिया से भागकर आए लोगों के साक्षात्कार पर आधारित है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हालात को दुनिया को गंभीरता से लेना चाहिए और उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्रवाई करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: तेहरान और बेरूत के रिहायशी इलाकों में इजरायली हमले, अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत और 140 घायल, ट्रंप का प्लान क्या?
Live: तेहरान और बेरूत के रिहायशी इलाकों में इजरायली हमले, अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत, 140 घायल
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
भारत अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी में करेगा 300 बिलियन डॉलर का निवेश? ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, इंडिया से कहा 'थैंक्यू'
भारत अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी में करेगा 300 बिलियन डॉलर का निवेश? ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, इंडिया से कहा 'थैंक्यू'
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget