एक्सप्लोरर

India Nepal Tension : नेपाल के फिर बिगड़े बोल, भारत के इन इलाकों को बताया अपना, नक्शा भी जारी किया

India Nepal Tension :नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपु पास समेत महाकाली नदी के पूर्व के सभी क्षेत्र नेपाल के हैं.

India Nepal Tension :नेपाल के नोट पर भारत के कुछ इलाकों को दर्शाने के बाद नेपाल ने फिर वही हरकत की है. अब नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भारत के क्षेत्रों को अपना बताया है. उन्होंने कहा कि लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपु पास समेत महाकाली नदी के पूर्व के सभी क्षेत्र नेपाल के हैं. नेपाल की सभा में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए प्रचंड ने यह टिप्पणी की.उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में नेपाल सरकार बिल्कुल स्पष्ट है. नेपाली प्रधानमंत्री ने 1816 में नेपाल और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुई सुगौली संधि का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ये सभी क्षेत्र नेपाल के हैं. प्रचंड के अनुसार, इसे लेकर नेपाल का एक राजनीतिक मैप भी प्रकाशित किया गया है, जिसमें इन क्षेत्रों को शामिल किया गया है.

पीएम मोदी के साथ मिलकर सुलझाएंगे सीमा विवाद
नेपाल के पीएम ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर सीमा विवाद सुलझाएंगे. उन्होंने कहा, इसको लेकर भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी की थी. बैठक के दौरान भारत-नेपाल शांति संधि समेत कई और समझौतों को संशोधित करने पर सहमति बनी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी मुद्दों का हल निकालने का अनुरोध किया था. इसमें सीमा विवाद से संबंधित मुद्दे भी हैं. प्रचंड ने कहा कि सभी विवाद सुलझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. अब नेपाल ने भारत को एक पत्र भी भेजा है. इसमें भारत-नेपाल सीमा से संबंधित 7वीं बैठक करने की बात लिखी है.

पहले भी उठाया था यही मुद्दा

ऐसा नहीं है कि सीमा विवाद का यह मामला पहली बार उठ रहा हो. नेपाल ने मई 2020 में भी अपना राजनीतिक मैप पेश किया था. इसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्रों को नेपाल में दिखाया गया था. उस दौरान भारत ने नेपाल को जमकर फटकार लगाई थी. पिछले महीने भी एक ऐसी ही खबर आई थी कि नेपाल ने अपने नए नोट पर भारत के कुछ इलाकों को दिखाने के लिए नया नक्शा छापने की मंजूरी दी है, जिसके बाद काफी विवाद बढ़ गया था. भारत ने इसे एक तरफा लिया हुआ फैसला करार दिया था. भारत का कहना है कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा उसके क्षेत्र हैं.

भारत के 5 राज्यों से सटती है नेपाल की सीमा
भारत हमेशा से ही लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपने क्षेत्र बताता रहा है, लेकिन नेपाल बार-बार नया नक्शा पेश कर देता है. बता दें कि नेपाल भारत के 5 राज्यों से सटा हुआ है, जिनमें सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हैं. नेपाल इन राज्यों के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा साझा करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया बड़ अपडेट
'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया अपडेट
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP
Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया बड़ अपडेट
'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया अपडेट
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget