एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के बाद अब भारत का ये पड़ोसी देश FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल, क्या 'ड्रैगन' की है कारस्तानी?

Nepal On FATF Gray List: नेपाल में चीन की बढ़ती सक्रियता भारत के लिए टेंशन है. चीन का नेपाल की ओर झुकाव यूं ही नहीं है, उसने एक तीर से कई निशाने साधे हैं.

Nepal China Relations: पड़ोसी देश नेपाल को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया है. इसके पीछे चीन के साथ उसकी नजदीकी और उसके पैसे का दुरुपयोग करना, एक वजह बताई जा रही है. इसके अलावा नेपाल एफएटीएफ के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया.

न्यूज18 की रिपोर्ट में टॉप इंटेलिजेंस सोर्स के हवाले से बताया गया, ‘यह नेपाल के चीन की ओर झुकाव को रोकने के लिए पश्चिम की ओर से उठाया गया कदम हो सकता है. पश्चिम समझता है कि नेपाल चीन का उपनिवेश बन रहा है. कई अज्ञात कंपनियां और संस्थाएं हैं जो नेपाल से अज्ञात जगहों पर पैसे भेज रही हैं." सूत्रों ने ये भी कहा, "पश्चिमी देश इस बात से परेशान हैं कि उग्रवाद के दौरान पीड़ित लोगों का विपक्षी नेता प्रचंड के दबाव की वजह से पुनर्वास नहीं किया जा सका है.’

नेपाल को ग्रे लिस्ट में क्यों डाला गया?

सूत्रों के अनुसार, ग्रे लिस्ट में गड़बड़ी के लिए दो चीजें जिम्मेदार हो सकती हैं पहली, अवैध फंडिंग और दूसरी, माओवादी विद्रोह. उन्होंने कहा, ‘चीन नेपाल को लोन और ग्रांट दे रहा है. लोन तो वापस देना होता है लेकिन ग्रांट वापस नहीं देनी होती है. यही वजह है के नेपाल के नेता अपनी मर्जी से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. पश्चिमी देशों को डर है कि ग्रांट के बाद शायद नेपाल के लोग चीन के खिलाफ न जाएं, यही बढ़ते दवाब की वजह है.’

जबकि अमेरिका और चीन दोनों नेपाल में अपनी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं, चीनी निवेश काफी ज्यादा है. सूत्रों ने कहा, 'यूएसएआईडी को पहले ही रोक दिया गया है और इसके बाद आईएमएफ सख्त हो जाएगा.’

भारत को कमजोर करने के लिए चीन चल रहा चाल

चीन का विस्तारवाद सभी के लिए चिंता का विषय है. नेपाल में चीन की बढ़ती सक्रियता को भारत के क्षेत्रीय प्रभुत्व को कमजोर करने की उसकी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. पहले चीन से भागकर आए तिब्बती शरणार्थी नेपाल में एंट्री करते थे और नेपाल जांच-पड़ताल के बाद भारत को सौंप देता था लेकिन अब उन्हें वापस चीन भेज दिया जाता है, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. पिछले साल केवल एक शरणार्थी ही भारत में प्रवेश कर सका था.

चीन नेपाल को अपने अशांत तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानता है. काठमांडू के साथ मजबूत संबंध बीजिंग को तिब्बती निर्वासितों पर नजर रखने और गतिविधियों को दबाने में मदद करते हैं. सूत्रों ने बताया कि नेपाल अपने बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने और भारत से अलग साझेदारी में विविधता लाने के लिए भी चीनी निवेश चाहता है.

दूसरी बार ग्रे लिस्ट में डाला गया नेपाल

यह दूसरी बार है जब नेपाल को ग्रे लिस्ट में रखा गया है. इससे पहले नेपाल 2008 से 2014 तक FATF की ग्रे लिस्ट में था. इसमें ऐसे देश शामिल हैं जिनके पास धन शोधन निरोधक (एएमएल) और आतंकवाद निरोधक (सीएफटी) व्यवस्था में रणनीतिक कमियां हैं. FATF की स्थापना जुलाई 1989 में पेरिस में G-7 शिखर सम्मेलन की ओर से की गई थी, जिसका उद्देश्य शुरू में मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के उपायों की जांच करना था. अमेरिका में 9/11 के हमलों के बाद FATF ने अक्टूबर 2001 में टेरर फंडिंग से निपटने के लिए अधिकार क्षेत्रा का विस्तार किया गया.

ग्रे लिस्ट में पड़ने पर क्या होता है?

अगर किसी देश को ग्रे लिस्ट में डाल दिया जाता है तो उसको अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक जैसे बहुपक्षीय संगठनों से लोन लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. एफएटीएफ की ग्रे सूची में डाला जाना एक चेतावनी होती है और सुधार न करने पर उन्हें इससे भी आगे 'एफएटीएफ ब्लैक लिस्ट' में डाल दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में गृह युद्ध, तबाही से लेकर एलियन के हमले तक, टाइम ट्रैवलर की 2025 को लेकर 5 भविष्यवाणियों से मची सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget