एक्सप्लोरर

नेपाल में राजशाही की वापसी की अटकलें तेज, GEN-Z का अल्टीमेटम- सुशीला कार्की को PM नहीं बनाया तो जला देंगे आर्मी हेडक्वॉर्टर

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में तख्तापलट के बाद अभी कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है. आर्मी हेडक्वार्टर में नई अंतरिम सरकार को लेकर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की मौजूदगी में बैठक हो रही है.

नेपाल में अंतरिम पीएम के चयन को लेकर गुरुवार (11 सितंबर 2025) को भी गतिरोध जारी रहा. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शांति की अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य संवैधानिक ढांचे के भीतर राजनीतिक संकट का समाधान ढूंढना है. अंतरिम सरकार के लिए राजनीतिक बातचीत जारी रहने के बीच काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, जहां सेना संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है.

नेपाल में राजशाही की वापसी की अटकलें तेज

नेपाल में तख्तापलट के बाद अभी कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है. इस बीच नेपाल में फिर से राजशाही दौर लाने की भी चर्चाएं होने लगी है. ज्ञानेंद्र शाह को फिर से नेपाल का राजा बनाने और आज (11 सितंबर) ही राजमहल ले जाए जाने की अटकलें तेज हो गई है. इसके बाद सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है और बाद में चुनाव हो सकते हैं. आज रात काठमांडू में सेना की भारी तैनाती है. वहीं नेपाल के सेना प्रमुख शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को चीन का दौरा करने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना यात्रा कैंसिल कर दी है.

GEN-Z का सेना को अल्टीमेटम

इस बीच Gen-Z नेताओं ने फोन पर सेना को अल्टीमेटम दे दिया है. Gen-Z नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा, "शुक्रवार (12 सितंबर 2025) सुबह 11 बजे तक सुशीला कार्की के अंतरिम पीएम नहीं बनाया तो आर्मी हेडक्वार्टर जला देंगे. राष्ट्रपति को भी अपने पद से हाथ धोना पड़ेगा."

अंतरिम सरकार के नेतृत्व को लेकर बैठक

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार से शुरू हुए दो दिनों के हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले Gen-Z के प्रतिनिधियों ने अंतरिम सरकार के संबंध में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की, लेकिन वार्ता में इस मुद्दे पर गतिरोध उत्पन्न हो गया कि इसका नेतृत्व कौन करेगा. पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की, काठमांडू के महापौर बालेन शाह, कुलमान घीसिंग और धरान के महापौर हरका उन लोगों में शामिल हैं, जिनके नाम पर प्रदर्शनकारी Gen-Z समूह सरकार का नेतृत्व करने के लिए विचार कर रहा है.

नेपाल पुलिस ने मांगी माफी

नेपाल में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने के बीच सेना ने गुरुवार को काठमांडू घाटी के तीन जिलों में कर्फ्यू बढ़ा दी. काठमांडू में कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील के साथ गुरुवार को व्यापारिक और वाणिज्यिक गतिविधियां धीरे-धीरे फिर से शुरू हो गईं. सुप्रीम कोर्ट और बैंक भी खुलने वाले हैं. देश के नाम संबोधन जारी करते हुए नेपाल पुलिस ने युवाओं से माफी मांगी है. इसमें कहा गया, हमसे चूक हुई. देश के होनहार युवा मारे गए.

ये भी पढ़ें : ट्रंप के 'विशेष दूत' सर्जियो गोर का टैरिफ पर पहला रिएक्शन, कहा- 'भारत के साथ समझौते से बहुत दूर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget