एक्सप्लोरर

कॉलेजों में 'लव एजुकेशन', जनसंख्या संकट से निपटने के लिए चीन ने निकाला ये अजब फॉर्मूला

China Love Education: चीन ने घटती जनसंख्या दर रोकने के लिए कॉलेजों में "प्रेम शिक्षा" पर जोर दिया है ताकि युवाओं में शादी और परिवार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो.

China Population Crisis: चीन सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से "प्रेम शिक्षा" प्रदान करने का आग्रह किया है ताकि युवाओं में शादी, प्रेम, परिवार और प्रजनन को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया जा सके. ये कदम देश की घटती जन्म संख्या दर को रोकने और जनसंख्या संकट को हल करने के उद्देश्य से उठाया गया है. 2023 में लगातार दूसरे साल जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई जिससे सरकार के सामने आर्थिक दबाव और वृद्ध होती जनसंख्या का संकट खड़ा हो गया.

चीन दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद देश की युवा पीढ़ी शादी और प्यार को प्राथमिकता नहीं दे रही. एक रिसर्च के अनुसार 57% कॉलेज छात्रों ने कहा कि वे रिलेशनशिप जैसे चक्करों में नहीं पड़ना चाहते. उनका मानना है कि वे अपनी पढ़ाई और रिलेशन के बीच संतुलन बनाने में असमर्थ हैं. इसका असर देश की जन्म दर पर पड़ रहा है जिसे बढ़ाने के लिए सरकार अब शिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रयास कर रही है.

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को दी गई जिम्मेदारी

सरकार के अनुसार शिक्षण संस्थानों को शादी और "लव एजुकेशन" देने  की जिम्मेदारी उठानी चाहिए. इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को विवाह और परिवार को लेकर जागरूक करने और एक स्वस्थ सांस्कृतिक वातावरण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार ने स्थानीय निकायों को भी इस दिशा में संसाधन लगाने और सही उम्र में विवाह को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं.

क्या युवाओं पर इसका असर होगा?

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के ये कदम युवाओं के बीच उतने प्रभावी नहीं होंगे क्योंकि आधुनिक चीनी युवाओं के विचार और प्राथमिकताएं पहले से काफी बदल चुकी हैं. लेकिन, "प्रेम शिक्षा" के माध्यम से शादी और प्रजनन को प्रोत्साहित करना चीन के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखने की एक कोशिश है. तेजी से बढ़ती वृद्ध आबादी और घटती युवा जनसंख्या के बीच चीन के पास सीमित समय है. यह पहल न केवल जन्म दर को सुधारने का प्रयास है बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक बैलेंस को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें: पुतिन कागजी शेर! अपनों ने ही खोल दी पोल, जिस परमाणु हथियार को बताया सबसे शक्तिशाली वो निकला पीआर स्टंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget