एक्सप्लोरर

'हमारे रिश्ते ऐतिहासिक, यूनुस सरकार साथ करने को बेताब पर उससे पहले...', विक्रम मिस्री से मुलाकात पर क्या बोला बांग्लादेश?

बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जसीमुद्दीन ने कहा कि दोनों देशों को लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए काम करने की जरूरत है, जिससे कि बांंग्लादेशियों और भारतीयों के बीच विश्वास स्थापित हो सके.

हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के कारण बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में खटास आ गई है. इन हमलों को लेकर भारत काफी चिंतित है और नाराज भी है. इस बीच बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने कहा है कि उसके भारत के साथ ऐतिहासिक रिश्ते हैं और वह उन्हें आगे बढ़ाना चाहती है. साथ ही वह भारत के साथ काम करने के लिए भी बेताब है. सोमवार (9 दिसंबर, 2024) को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात के बाद बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जसीमुद्दीन ने यह बात कही है. 

विक्रम मिस्री कल 12 घंटे के दौरे पर बांग्लादेश गए थे, जहां उन्होंने हिंदुओं पर हमलों को लेकर भारत की चिंता बांग्लादेश के सामने रखी और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. मोहम्मद जसीमुद्दीन ने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ अपने रिश्तों को आगे बढ़ाना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त दोनों देशों के लोगों के बीच विश्वास पैदा करने की जरूरत है.

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार जसीमुद्दीन ने कहा, 'भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी मुल्क है और उसके साथ हमारे रिश्ते ऐतिहासिक हैं. इसे देखते हुए दोनों देशों के प्रतिनिधि अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने के लिए सहमत हुए.'  उन्होंने आगे कहा, 'हमने भारत के सामने इच्छा जाहिर की है कि हम उनके साथ मिलकर सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम करना चाहते हैं.'  

विक्रम मिस्री ने बैठक में लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन पर प्रकाश डाला. उन्होंने भारत और बांग्लादेश के आपसी विश्वास और सम्मान, दोनों देशों की चिंताओं और हितों के प्रति परस्पर एक दूसरे के लिए संवेदनशीलता पर आधारित रिश्ते बनाने की भारत की इच्छा को भी दोहराया.

इस दौरान विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश के ताजा हालातों पर भी भारत की ओर से चिंता व्यक्त की और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा भी उठाया. साथ ही हिंदू मंदिरों और धार्मिक कार्यक्रमों पर हमलों को लेकर भी बांग्लादेश के सामने भारत की चिंता जाहिर की.

 

 

यह भी पढ़ें:-
'अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर रखा अपना पक्ष', बांग्लादेश के विदेश सलाहकार से मुलाकात कर बोले विक्रम मिस्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget