एक्सप्लोरर

'दुनिया की सबसे बड़ी कैंडी' मिली तो सीधे गिनीज बुक से पूछ लिया- अब आगे क्या? मिला दिलचस्प जवाब

Guinness World Record: एक शख्स को इतनी बड़ी कैंडी मिल गई कि उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम लिखाने की सोच डाली. गिनीज रिकॉर्ड ने शख्स को जो जवाब दिया वो मजेदार है.

Guinness World Record: कभी आपने सोचा है कि आप जो कैंडी चॉकलेट खाते हैं वह आपका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा सकती है. एक शख्स ने ऐसा सोचा और उसने दावा भी कर दिया कि उसे दुनिया की सबसे बड़ी कैंडी मिली है. खास बात ये है कि इस दावे पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड ने शख्स को अपना जवाब भेजा है जो बहुत दिलचस्प है.

एम एंड एम अमेरिका की सबसे लोकप्रिय कैंडीज में से एक है. बटन के आकार की रंग-बिरंगी ये मिनी-कैंडीज दो आकारों में आती हैं. रेगुल कैंडी का व्यास 1.04 सेमी है, मेगा एम एंड एम का व्यास 2.12 सेमी है. फिंटन वॉल्श नाम के ट्विटर यूजर ने शुक्रवार (17 फरवरी) को दावा किया कि उसे 'दुनिया की सबसे बड़ी एम एंड एम' कैंडी मिली है.

गिनीज रिकॉर्ड से मिला दिलचस्प जवाब
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के हैंडल को टैग करते हुए वॉल्श ने ट्वीट किया, "हाय @GWR मेरे पास दुनिया में सबसे बड़ा एम एंड एम है. हमारे लिए अगला कदम क्या है." ट्वीट को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि सैंकड़ों इसे लाइक कर चुके हैं.

वॉल्श के ट्वीट पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और लिखा, "यह एम एंड एम नहीं है, ये एक बोल्डर है."

पहले बन चुके हैं रिकॉर्ड
गिनीज बुक ने भले ही इसे मजे में ले लिया हो, लेकिन एम एंड एम कैंडी से पहले रिकॉर्ड बन चुके हैं. एम एंड एम का सबसे लंबा स्टैक बनाने का रिकॉर्ड ब्रिटेन के विल कटबिल के पास है. 31 जनवरी, 2021 को कटबिल ने एक के ऊपर एक 5 कैंडीज रखकर इसका बैलैंस बनाए रखा था.

इससे पहले, कंफेक्शनर्स मार्स के 27 कर्मचारियों की एक टीम ने 2017 में बुल्गारिया के एक शॉपिंग मॉल में "दुनिया का सबसे बड़ा एम एंड एम का मोज़ेक (लोगो)" बनाया था. इसे बनाने में 17 घंटे से अधिक समय लगा था. 533.78 वर्ग फुट के लोगों को बनाने में  2,91,490 कैंडीज इस्तेमाल की गई थी.

यह भी पढ़ें

मिशन 2024 को लेकर राहुल गांधी पर नहीं भरोसा! नीतीश कुमार का कांग्रेस को इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget