एक्सप्लोरर

Mahagathbandhan: मिशन 2024 को लेकर राहुल गांधी पर नहीं भरोसा! नीतीश कुमार का कांग्रेस को इशारा

Nitish Kumar Statement: बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी एकजुटता की बात तो होती है लेकिन ये पानी का बुलबुला बनकर रह जाती है. नीतीश कुमार ने अब एक बार फिर इसे लेकर बयान दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने अपना अभियान शुरू कर दिया है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए हैट्रिक के लिए जोर लगा रहा है तो मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी लामबंदी तेज हो गई है लेकिन इसकी राह इतनी आसान नहीं दिख रही है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार का ताजा बयान कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है.

राजनीति भी दिलचस्प चीज है. जरा सोचिए कि किसी पार्टी का राष्ट्रीय कन्वेंशन चल रहा हो और उसके मंच पर दूसरे दलों के नेता बोल रहे हों. पटना में चल रहे सीपीआई-एमएल का राष्ट्रीय कन्वेंशन में ऐसा ही नजारा सामने आया जब इसके मंच पर जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार बोलने को आए. इस मंच से नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया.

100 सीट पर सिमट जाएगी बीजेपी- नीतीश
बिहार सीएम ने कहा, अगर हम सब मिल जाएं तो बीजेपी 100 से भी कम सीट पर सिमट जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि मैंने दिल्ली जाकर सोनिया गांधी और राहुल से मुलाकात की थी. अब कांग्रेस को फैसला लेना है और उसे देरी नहीं करनी चाहिए. 

नीतीश कुमार के इस बयान के साथ ही एक सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर कांग्रेस क्यों विपक्ष को एकजुट करने में देरी कर रही है. इसका जवाब कुछ-कुछ इसी मंच पर दिए गए तेजस्वी यादव के भाषण से मिल जाता है.

तेजस्वी मांग रहे ड्राइविंग सीट
सीपीआई-एमएल के राष्ट्रीय कन्वेंशन में आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी संबोधन दिया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों को ड्राइविंग सीट पर आने देना चाहिए. तेजस्वी ने कहा कि जहां कांग्रेस सीधे मुकाबले हैं, वहां वह टक्कर ले.

तेजस्वी के इस बयान के मायने हैं. दरअसल कांग्रेस इस समय सबसे बुरे दौर में है. यही वजह है कि विपक्ष में पीएम पद के लिए कई दावेदार खड़े हो रहे हैं. इनमें एक प्रमुख नाम नीतीश कुमार का है. आरजेडी और जेडीयू नीतीश कुमार का नाम पीएम पद के लिए आगे करना चाहते हैं. इसी मंच पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा था, "मेरी प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है.' यानी यहां भी नीतीश कुमार ने गेंद सहयोगियों के पाले में डाल दी है. 

तेजस्वी की केजरीवाल से मुलाकात
पेंच सिर्फ पीएम पद को लेकर ही नहीं है. बिहार में महागठबंधन की सहयोगी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. तेजस्वी यादव और अरविंद केजरीवाल दोनों ने इसे बहुत ही उपयोगी मुलाकात बताया था. अरविंद केजरीवाल भी राष्ट्रीय फलक पर छाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं. 

एक तरफ जहां नीतीश कुमार कांग्रेस को एकजुटता का संदेश दे रहे हैं, वहीं सरकार में उनके सहयोगी दल के नेता 'आप' के साथ मुलाकात कर रहे हैं. ये कुछ ऐसी बाते हैं जो एकजुटता पर सवाल उठा रहे हैं. इतना ही नहीं, नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भी खुद को दूर ही रखा था.

यह भी पढ़ें

2024 में अपने दम पर 300 पार जाएगी बीजेपी या रहेगी अंदर, जानिए क्या कह रहे 6 महीने में हुए 3 सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget