एक्सप्लोरर

India-Maldives: मुइज्जू ने पकड़ ली भारतीय नाव, भारत पर अब कौन से आरोप मढ़ रहा मालदीव

India-Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन समर्थक नेता के तौर पर देखा जाता है. मुइज्जू ने पिछले कुछ महीनों में कई भारत विरोधी कदम उठाए हैं.

Maldives seized Indian vessel: मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल ने मालदीव विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) से मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नाव को जब्त कर लिया है. माले स्थित मीडिया संस्थान अधाधु ने रविवार (3 मार्च) को इस बारे में रिपोर्ट दी. नाव को 2 मार्च को 'हा अलिफ केला द्वीप' के पूर्व में मालदीव ईईजेड से 13 मील अंदर पकड़ा गया था. नाव की जब्ती नई दिल्ली और माले के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रभावित कर सकती है.

बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को व्यापक रूप से चीन समर्थक के तौर पर देखा जाता है. मुइज्जू ने पिछले कुछ महीनों में कई भारत विरोधी कदम उठाए हैं. मालदीव के राष्ट्रपति बनते ही मुइज्जू ने भारत को द्वीप राष्ट्र से अपने सैनिकों को वापस लेने के लिए कहा है. चीनी ड्रोन को विशेष जल क्षेत्र में गश्त करने और चीन के जासूसी जहाजों को अनुसंधान के लिए अनुमति दी है. 

टेक्निकल कर्मियों से बदले जाएंगे भारत के सैनिक
लगभग 90 भारतीय सैन्य कर्मी मालदीव में तैनात नई दिल्ली प्रायोजित रडार स्टेशनों और निगरानी विमानों का रखरखाव करते हैं. इसके अलावा, भारतीय युद्धपोत मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गश्त करने में मदद करते हैं. हालांकि, माले की ओर से समय सीमा निर्धारित करने के बाद भारत अपने सैनिकों को टेक्निकल कर्मियों के साथ बदलने पर सहमत हुआ है. 

मालदीव की इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भारत की ओर से दिए गए हेलीकॉप्टर को संचालित करने के लिए पिछले सप्ताह ही अड्डू शहर भारतीय नागरिक दल पहुंचा था. ये टीम भारतीय सैनिकों की जगह लेने के लिए मालदीव गई है. इसको लेककर माले-आधारित Sun.mv ने पिछले सप्ताह रिपोर्ट दी थी. मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि अब नागरिक दल हेलीकॉप्टर के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा. मंत्रालय ने यह भी बताया कि अड्डू शहर में तैनात हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए भारत ले जाया जाएगा.

भारत ने पकड़ा चीनी जहाज
दूसरी तरफ हाल ही में भारत ने मुंबई पोर्ट पर एक चीनी जहाज को जब्त किया है. यह जहाज चीन से पाकिस्तान के कराची पोर्ट जा रहा था. भारत ने आरोप लगाया है कि इस जहाज में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़े कंसाइनमेंट हैं. वहीं पाकिस्तान ने चीनी जहाज को वाणिज्यिक जहाज बताया है. पाकिस्तान ने बताया कि इस जहाज में चीन से पाकिस्तान एक खराद मशीन लाई जा रही थी.

यह भी पढ़ेंः Pakistan New PM: आज दूसरी बार पाकिस्तान के पीएम बनेंगे शहबाज शरीफ, शपथ से पहले ही उगल दिया भारत के खिलाफ जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को नहीं छोड़ेंगे', इजरायल की ईरान को धमकी; कुवैत में दो अधिकारियों की मौत
'खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को नहीं छोड़ेंगे', IDF की धमकी; कुवैत में दो अधिकारियों की मौत
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
'सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति अपनाएं', ईरान से जारी जंग के बीच चीन की ट्रंप को दो टूक
'सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति अपनाएं', ईरान से जारी जंग के बीच चीन की ट्रंप को दो टूक
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget