एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और भारत पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, मालदीव ने सस्पेंड किए मरियम शिउना समेत 3 मंत्री

India Maldives Row: पीएम मोदी पर व‍िवाद‍ित ट‍िप्‍पणी करने के मामले पर मालदीव सरकार ने कड़ा एक्‍शन लि‍या है. मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार बनने के बाद से तल्‍ख बयान लगातार आ रहे हैं.

India Maldives Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने को लेकर उठे व‍िवाद पर मालदीव सरकार ने बड़ा एक्‍शन ल‍िया है. मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है. राष्‍ट्रपत‍ि मोहम्मद मुइज्जू ने भी उनके बयानों को न‍िजी बताया था.

भारत ने मालदीव सरकार के साथ आधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था. इस पर मालदीव सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मरियम शिउना, उप मंत्री (परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय) हसन ज़िहान और उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मालशा को न‍िलंब‍ित कर द‍ि या है. 

नई सरकार आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे संबंध 

मालदीव के साथ भारत के संबंध वहां बनी मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार के आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे. इसको हवा देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर साझा की गईं कुछ तस्वीरों पर क‍िए व‍िवाद‍ित बयान ने क‍िया.   

जाहिद रमीज ने दिया था विवादित बयान 

इस बीच देखा जाए तो लक्षद्वीप में पीएम मोदी की यात्रा ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से कर रहे हैं, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की पार्टी के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया और उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स किए हैं.  

रमीज़ ने 5 जनवरी को एक और ट्वीट साझा करते हुए कहा कि बेशक यह अच्छा कदम है. लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है. मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है वो भारत कैसे देगा. वो इतनी सफाई कैसे रख पाएंगे जितनी हम रखते हैं.उनके कमरों में आने वाली गंध उनके और टूरिस्ट के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी.

मरियम शिउना ने भी किया पीएम मोदी पर व‍िवाद‍ित पोस्‍ट  

जाहिद रमीज़ की विवादित टिप्पणी पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोग मालदीव पर लगातार अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. भारतीय यूजर्स तो #BoycottMaldives अभियान चल रहे हैं. जाहिद रमीज़ के अलावा, मंत्री मरियम शिउना ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. हालांकि, खुद को घिरता देख शिउना ने अपना पोस्ट डिलीट कर द‍िया.

यह भी पढ़ें: India Maldives Row: मालदीव के नेता ने PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का उड़ाया मजाक, जानें ऐसा क्या कहा जिसपर भड़के भारतीय यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget