एक्सप्लोरर

उपछाया चंद्रग्रहण: चांद पर वैज्ञानिकों को नजर आता है जीवन, टारटीग्रेड्स रह सकते हैं चाँद पर जीवित

चंद्रमा की सतह वैज्ञानिकों और खगोल शास्त्रियों के लिए एक कौतूहल का विषय बनी हुई है. इसके लिए अनेक देशों ने अपने – अपने यान चंद्रमा पर भेजे हैं और भेजने के लिए कोशिश भी कर रहे हैं. वहां पर यह संभावना तलाश रहें हैं कि क्या यहां जीवन संभव है या फिर यह एक कहानी ही है.

Chandra Grahan Timing in India, Lunar eclipse 2020: आषाढ़ की गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई को लगने वाला चंद्रग्रहण इस साल लगने वाले पांच चंद्रग्रहणों में तीसरा चंद्रग्रहण है. इस चंद्रग्रहण में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच तो आती है लेकिन तीनों एक ही रेखा में नहीं होते हैं. इस लिए यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है. इसके पहले लगने वाले दोनों चंद्रग्रहण भी उपछाया चंद्रग्रहण थे. यह चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू हो जाएगा तथा 11 बजकर 22 मिनट ख़त्म होगा. दो घंटे 43 मिनट की अवधि वाला यहाँ चंद्र ग्रहण 9 बजकर 59 मिनट पर अपने चरम पर होगा.

चांद पर जीवन की संभावनाएं कितनी कहानी, कितना फसाना

जहां एक तरफ चंद्रग्रहण लग रहा है वहीँ लोगों में यह कौतूहल भी पैदा होता है कि चांद पर जीवन है या अभी तक जो खोजें हुई है वे केवल कहानी ही तो नहीं हैं.

दुनिया भर में चांद पर जीवन की संभावनाओं की तलाश के मिशन जारी हैं. खोजों से पता चला है कि पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर जीवन संभव हो सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि बेतहाशा रेडिएशन, भीषण गर्मी, ब्रह्मांड के सबसे ठंडे तापमान और बिना भोजन के दशकों तक जीवित रह सकने वाले प्रजाति के जीव तो चांद पर कम से कम जीवित रह ही सकते हैं. इस प्रजाति को जीवविज्ञान में टारटीग्रेड्स कहा जाता है. यह एक सूक्ष्मजीव है जिसे माइक्रोस्कोप की मदद से ही देखा जा सकता है. इस प्रजाति के जीव पृथ्वी पर पाए जाते हैं.

इजरायल के स्पेसक्राफ्ट बेरेशीट के अध्ययन से आये ये रिजल्ट

भारत के चंद्रयान-2 लाँच करने से कुछ पहले इजरायल ने भी अपना स्पेसक्राफ्ट बेरेशीट चांद पर भेजा था. हालांकि, इजरायल का यह मिशन सफल नहीं रहा और स्पेसक्राफ्ट लैंड करते समय क्रैश हो गया. इस स्पेसक्राफ्ट को इजरायल की एक प्राइवेट कंपनी ने लांच किया था. इस मिशन के साथ अमेरिका की एक कंपनी आर्क मिशन फाउंडेशन भी जुड़ी थी जो अन्य ग्रहों पर /उपग्रहों पर जीवन की संभावनाओं को तलाश रही है. इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा संभव है इस स्पेसक्राफ्ट के साथ गए टारटीग्रेड्स चांद पर अभी जीवित हैं.

आर्क मिशन फाउंडेशन के सह संस्थापक नोवा स्पीवैक ने कहा, अभी तक के संकेतों से ऐसा लग रहा है कि यान के क्रैश होने के बावजूद भी टारटीग्रेड्स जिंदा बचे हुए हैं. जो कि चांद पर जीवन की संभावनाओं की खोज के लिहाज से यह बहुत महत्वपूर्ण घटना है.

कैसे होते हैं ये टारटीग्रेड्स सूक्ष्मजीव?

टारटीग्रेड्स 8 पैरों वाला एक सूक्ष्मजीव हैं, जो पानी और जमीन दोनों पर जीवित रह सकता है.. माइक्रोस्कोप केअध्ययन करने पर पता चलता है कि इनकी संरचना किसी इल्ली की तरह की होती है और सूअर जैसी आकृति से भी समानता दिखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget