एक्सप्लोरर

Li Qiang: शी जिनपिंग की जीरो कोविड पॉलिसी को चुनौती देने वाले ली कियांग बनेंगे चीन के प्रधानमंत्री

China Zero Covid Policy: शंघाई के कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ली कियांग चीन के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बनने वाले हैं. वे चीन के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए भी तैयार हैं.

China: पिछले साल जब चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया था, तब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मुश्किल बढ़ गई थी. सड़कों पर उतरे लोग राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. तब एक शख्स ने पूरी बागडोर संभाली थी. कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे जिसकी बदौलत हालात बेहतर हुए. इसके पहले भी कई बार अपनी कार्यशैली के बल पर यह शख्स शी जिनपिंग का भरोसा जीत चुका था. अब इसके लिए इस शख्स को इनाम मिलने जा रहा है. 

दरअसल, शंघाई की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ली कियांग चीन के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बनने वाले हैं. वे चीन के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए भी तैयार हैं. गौरतलब है कि पिछले साल जब ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में मंच पर ली कियांग ने शी जिनपिंग के साथ कदम रखा तो यह साफ हो गया कि इन्हें पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में दूसरी रैंकिंग दी गई है. 

रॉयटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, जीरो कोविड पॉलिसी ख़त्म करने को लेकर जब चीन के शीर्ष अधिकारी और चिकित्सा विशेषज्ञ राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ रणनीति बना रहे थे तब ली कियांग ने बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. इससे पहले शी ने नवंबर में हुए विरोध प्रदर्शनों को संभालने की जिम्मेदारी ली को दी थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन को खत्म किया जाए. 

COVID नियंत्रण को लेकर की थी महत्वपूर्ण बैठक 

वांग ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बार-बार पूछा कि सबसे खराब स्थिति में COVID नियंत्रणों को हटाने से कितनी मौतें होंगी. इस बीच, कुछ स्थानीय स्तर के पार्टी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य सेवा अधिकारी जीरो कोविड पॉलिसी को लागू करने में बढ़ती चुनौतियों से जूझ रहे थे. 63 वर्षीय ली कियांग पहले शंघाई के प्रभारी थे. तब उन्होंने कोरोना काल के दौरान शहर के 25 मिलियन लोगों की दो महीने की लॉकडाउन में देखरेख की थी. 

दो दशक पुराना है शी से रिश्ता 

बता दें कि शी जिनपिंग के साथ ली कियांग के संबंध लगभग दो दशक पुराने हैं. जब शी झेजियांग प्रांत के पार्टी के बॉस थे तो ली उनके चीफ ऑफ स्टाफ थे. 2004 से 2007 तक ली उनके शीर्ष निजी सहयोगी थे. शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति बनने के बाद ली को पहले झेजियांग के गवर्नर और फिर जिआंगसु प्रांत के पार्टी सचिव के रूप में पदोन्नत किया.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान के सामने एक और मुसीबत! इस देश के साथ प्रोजेक्ट नहीं किया पूरा तो देना पड़ सकता है 18 अरब डॉलर का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget