एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान के सामने एक और मुसीबत! इस देश के साथ प्रोजेक्ट नहीं किया पूरा तो देना पड़ सकता है 18 अरब डॉलर का जुर्माना

Gas Pipeline Project: पाकिस्तान ने जुर्माने से बचने के लिए अमेरिका से बात की है. ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना काफी साल पहले शुरू की गई थी और उस दौरान भारत भी इसका हिस्सा था.

Pakistan Gas Pipeline Project: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. ईरान के साथ गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को पूरा नहीं करने के लिए पाकिस्तान के ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगने का खतरा है. समझौते के तहत निर्धारित समय सीमा में ईरान (Iran) के साथ गैस पाइपलाइन परियोजना (Gas Pipeline Project) को पूरा नहीं करने के लिए पाकिस्तान को 18 अरब डॉलर के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) ने राहत मांगने के लिए ईरान गैस पाइपलाइन परियोजना के बारे में अमेरिका (America) से बात की है.

गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर बैठक

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने बुधवार (1 मार्च) को नूर आलम खान की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें गैस पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में ईरान से गैस आयात करने के लिए पाइपलाइन का निर्माण समेत तीन गैस परियोजनाओं को लेकर बातचीत हुई. इसके लिए 4 अरब डॉलर का फंड जमा किया गया था.

क्या बेकार पड़ा हुआ है फंड?

कमेटी के मेंबर सैयद हुसैन तारिक ने कहा कि फंड बेकार पड़ा हुआ है और परियोजनाएं ठप हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के साथ गैस पाइपलाइन परियोजना समय पर पूरी नहीं हुई तो पाकिस्तान को जुर्माना भरना पड़ सकता है. पेट्रोलियम मंत्रालय के एक टॉप अफसर ने बैठक में बताया कि पाकिस्तान ने राहत मांगने के लिए ईरान गैस पाइपलाइन परियोजना के बारे में अमेरिका से भी बात की है.

क्या देना पड़ सकता है 18 अरब डॉलर जुर्माना?

रिपोर्ट के मुताबिक PAC के मेंबर सैयद हुसैन तारिक ने बताया कि ईरान से गैस आयात करने पर बैन है और पाकिस्तान इसे नहीं खरीद सकता है. उन्होंने तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (TAPI) पाइपलाइन परियोजना में सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी जिक्र किया. कमेटी के सदस्यों ने पूछा कि ईरान गैस पाइपलाइन समय पर पूरा नहीं करने पर पाकिस्तान पर कितना जुर्माना लगाया जा सकता है? इस पर पेट्रोलियम सचिव ने जवाब दिया कि समझौते के मुताबिक जुर्माना 18 अरब डॉलर हो सकता है.

पाकिस्तान ने की अमेरिका से बात

कमेटी के सदस्यों ने अमेरिकी राजदूत से कहा है कि या तो उन्हें इस प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ने की इजाजत दी जाए या पेनाल्टी भरने के लिए उन्हें पैसे दिए जाएं. इसके बाद अध्यक्ष ने विदेश मंत्रालय को अमेरिकी दूत को बुलाने और स्थिति की गंभीरता के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना काफी साल पहले शुरू की गई थी और उस दौरान भारत भी इसका हिस्सा था, लेकिन बाद में अलग-अलग मसलों पर मतभेद होने की वजह से इसे वापस ले लिया गया था.

ये भी पढ़ें:

US Trade Blacklist: अमेरिका ने 37 चाइनीज और रूसी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में डाला, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget