एक्सप्लोरर

Kuwait Fire: कुवैत में 41 भारतीयों की मौत, जानिए अबतक के 10 लेटेस्ट अपडेट

Kuwait Fire: कुवैत में लगी आग की घटना में 41 भारतीयों समेत करीब 50 लोगों की मौत हुई है. घटना के बाद भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत के लिए रवाना हुए हैं. 

Kuwait Fire: कुवैत में बुधवार तड़के एक 6 मंजिला इमारत में आग लगने से 41 भारतीय कामगारों की मौत हुई है. इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. आग लगने की जानकारी मिलते ही भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसके बाद कुवैत से शवों को भारत लाने पर काम किया जा रहा है. शवों को भारत लाने के लिए राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हुए हैं. आइए जानते हैं इस खबर से जुड़े 10 अपडेट्स

  • दक्षिणी कुवैत के अहमदी गवर्नरेट मंगफ में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. यह एक छह मंजिला इमारत है, जिसमें ज्यादातर विदेशी नागरिक रहते थे. 
  • घटना के बाद, कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वाइका ने तुरंत भारतीय नागरिकों की मदद के लिए इमरजेंसी नंबर और वाट्सएप नंबर जारी किया, तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. भारतीय दूतावास को कुवैती अधिकारियों से पूरा सहयोग मिल रहा है.
  • आग लगने की वजह खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट बताया जा रहा है. इस घटना में कुल 50 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 41 भारतीय नागरिक हैं. 
  • आग लगने की घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हे कुवैत के पांच अस्पतालों में भर्ती किया गया है. मृतकों में 11 मलयाली हैं, जिसमें से 9 लोगों की पहचान हुई है. 
  • कुवैती फोरेंसिक विभाग के महानिदेशक ईद अल-ओवैहान ने बताया कि मृतकों में से अधिकांश केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के भारतीय नागरिक थे.
  • कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबाह ने जांच का आदेश दिया है.
  • भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की. पीएम मोदी की इमरजेंसी बैठक के बाद राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को कुवैत भेजा गया है. पीएम मोदी मृतकों के परिवारों को 2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
  • भारत इस समय जान गंवाने वाले लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश वापस लाने पर काम कर रहा है. इसके अलावा अस्पताल में भर्ती लोगों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. 
  • घायल लोग वर्तमान में कुवैत के 5 सरकारी अस्पतालों (अदान, जाबेर, फरवानिया, मुबारक अल कबीर और जहरा अस्पताल) में भर्ती हैं. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, भर्ती किए गए ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर है.
  • घटना में मारे गए भारतीयों में रंजीत, शिबू वर्गीस, थॉमस जोसेफ, प्रवीण माधव, लुकोस वडकोट्ट उन्नूनी, भूनाथ रिचर्ड रॉय आनंद, केलू पोनमलेरी, स्टीफन अब्राहम साबू, अनिल गिरी, मुहम्मद शरीफ, साजू वर्गीस, द्वारिकेश पटनायक, पीवी मुरलीधरन, विश्वास कृष्णन, अरुण बाबू, साजन जॉर्ज, रेमंड, जीसस लोपेज, आकाश शशिधरन नायर और डेनी बेबी करुणाकरण शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः Elon Musk News: एलन मस्क ने इंटर्न के साथ बनाए संबंध, महिला से कहा- मेरे बच्चे पैदा करो, विवादों में फंसे स्पेसएक्स CEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget