एक्सप्लोरर

Elon Musk News: एलन मस्क ने इंटर्न के साथ बनाए संबंध, महिला से कहा- मेरे बच्चे पैदा करो, विवादों में फंसे स्पेसएक्स CEO

Elon Musk Controversy: एलन मस्क कभी अपनी कंपनी से कर्मचारियों को निकालने के लिए विवादों में रहते हैं तो कभी अपने काम करवाने के तरीके को लेकर. एक बार फिर से वह बड़े विवाद में फंस गए हैं.

Elon Musk News: स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. एलन मस्क के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अपनी दो महिला कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाए. इसमें एक इंटर्न भी शामिल है, जबकि दूसरी महिला से मस्क ने कहा कि वह उनके लिए बच्चे पैदा करे. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि मस्क ने स्पेसएक्स और टेस्ला दोनों ही कंपनियों में महिलाओं के लिए बेहद ही खराब माहौल बना दिया है. 

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब एलन मस्क पर इस तरह के आरोप लगे हैं. उनके ऊपर ये भी आरोप है कि वह काम के बीच में ड्रग्स भी लेते हैं. मस्क पर ये भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने ऑफिस का माहौल ऐसा कर दिया, जहां महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के बारे में चुटकुले आम बात हो गए. महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम सैलरी दी गई और जो इस बारे में शिकायत करता, उसकी छुट्टी कर दी जाती. अगर कोई महिला अपने साथ हुई हरकत की शिकायत करती तो कोई एक्शन नहीं लिया जाता. 

एलन मस्क ने महिला को इंटर्न से बनाया एग्जिक्यूटिव स्टाफ

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंटर्न के साथ एलन मस्क की मुलाकात 2010 में हुई थी, जब वह कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. उस समय मस्क और इंटर्न महिला खाने पर गए, जहां उनके बीच कंपनी में होने वाले सुधार पर बातचीत हुई. दोनों के बीच यहां से नजदीकियां भी बढ़ने लगीं. मस्क और इंटर्न के बीच यूरोप में भी कई बार मुलाकात हुई. 2017 में मस्क ने उसे एग्जिक्यूटिव स्टाफ में जगह दी. इसके बाद तो मस्क की इंटर्न के साथ बदतमिजी बढ़ने ही लगीं. वह उसे कहीं भी हाथ लगाने लगते. 

इंटर्न ने बताया कि वह एलन मस्क के साथ रिलेशनशिप में नहीं थी. वह स्पेसएक्स में अपने काम से भी खुश नहीं थी, क्योंकि कोई भी उसके आइडिया को सीरियस नहीं लेता था. उसने आगे बताया कि वह कंपनियों में हो रही परेशानियों के बीच मस्क से उनके घर पर मिलती थी. स्पेसएक्स सीईओ भी उसे हमेशा मैसेज करते रहते थे. वह उसे अपने घर पर आने और उनके साथ यौन संबंध बनाने को कहते. महिला ने आगे बताया कि 2019 में उसने बिगड़ते हालातों को देखते हुए कंपनी छोड़ने का फैसला किया.

वहीं, 2013 में स्पेसएक्स छोड़ने वाली एक अन्य महिला ने आरोप लगाया है कि एलन मस्क उसे लगातार अपने बच्चे पैदा करने को कहते थे. शिवोन जिलिस नाम की महिला का कहना है कि मस्क उससे कहते कि मानव आबादी को बचाने के लिए बच्चे पैदा करना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: चुनावी जीत पर नरेंद्र मोदी को एलन मस्क ने दी बधाई, भारत में अपने भविष्य पर जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget