एक्सप्लोरर

NRI In WHO: बाइडेन ने डॉ. विवेक मूर्ति को WHO के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधि नामित किया, जानें उपलब्धियां

America News: डॉ. विवेक मूर्ति ‘यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमीशन्ड कोर’ के वाइस एडमिरल के रूप में 6,000 से ज्यादा जन स्वास्थ्य अधिकारियों का नेतृत्व करते हैं.

Vivek Murthy Profile: अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. विवेक मूर्ति (Vivek Murthy) को नामित किया है. व्हाइट हाउस (White House) ने यह जानकारी दी.

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 45 वर्षीय डॉ. मूर्ति ‘सर्जन जनरल’ के साथ-साथ इस नए पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. मार्च 2021 में अमेरिकी सीनेट ने देश के 21वें ‘सर्जन जनरल’ के तौर पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी. उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 19वें ‘सर्जन जनरल’ के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं.

क्या होता सर्जन जनरल का काम

‘सर्जन जनरल’ पद पर काबिज व्यक्ति का काम देश की स्वास्थ्य सेवाओं को स्पष्ट, सुसंगत और न्यायसंगत मार्गदर्शन और संसाधन मुहैया कराते हुए बेहतर बनाना होता है. व्हाइट हाउस ने बयान में कहा, ‘‘21वें ‘सर्जन जनरल’ के पद पर काबिज रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार, युवाओं में मनोवैज्ञानिक समस्याओं समेत सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया.’’

‘यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमीशन्ड कोर’ के वाइस एडमिरल के रूप में डॉ. मूर्ति 6,000 से अधिक जन स्वास्थ्य अधिकारियों का नेतृत्व करते हैं. ये जन स्वास्थ्य अधिकारी सबसे वंचित आबादी के लिए काम करते हैं.

डॉ. विवेक मूर्ति का बैकग्राउंड

व्हाइट हाउस के अनुसार, भारतीय मूल के पहले ‘सर्जन जनरल’ डॉ. मूर्ति मियामी में पले-बढ़े और हार्वर्ड, येल स्कूल ऑफ मेडिसिन और येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की. प्रसिद्ध चिकित्सक, शोध वैज्ञानिक, उद्यमी और लेखक मूर्ति वाशिंगटन डीसी में अपनी पत्नी डॉ. एलिस चेन और अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं.

मूर्ति का जन्म यॉर्कशायर के हडर्सफील्ड में हुआ था. मूल रूप से वह भारत के कर्नाटक राज्य से नाता रखते हैं. 1978 में उनका परिवार कनाडा के न्यूफाउंडलैंड चला गया था, जहां उनके पिता ने एक जिला चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. मूर्ति जब तीन वर्ष के थे तब उनका परिवार अमेरिका के मियामी शहर आ बसा था.

ये भी पढ़ें

Elon Musk Twitter Deal: ट्विटर डील पर एलन मस्क ने दिखाई दिलचस्पी, जानें अब आगे क्या होगा

Russia Ukraine War: यूक्रेन को गोला-बारूद की सप्लाई कर रहा पाकिस्तान, रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस से कीव पहुंच रहे हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget