एक्सप्लोरर

Israel: यरुशलम में 13 साल के बच्चे ने बाप-बेटे को मारी गोली, घटना के बाद हैरान हैं लोग

Jerusalem Terrorist Attack: घटना के पीछे इजरायल पुलिस ने आतंकी साजिश बताया था. साथ ही कहा कि यह घटना पूर्वी यरूशलम के कब्जे वाले यहूदी क्षेत्र नेवे याकोव में हुई. अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है .

Israel Attack: पूर्वी यरुशलम में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक 13 साल के लड़के ने पिता और बेटे को गोली मार दी है. पुलिस के मुताबिक़ घटना शनिवार की है, जब  47 वर्षीय पिता और 23 साल के उसके बेटे को 13 साल के बच्चे ने गोली मार दी. यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस के अधिकारी के भी इस घटना के बाद से हैरान हैं. 

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि ये हमला शनिवार सुबह सिलवान में पुराने चारदीवारी वाले शहर के बाहर हुआ, जब बाप-बेटे पर तेरह साल के बच्चे ने फायरिंग झोंक दी. मिली जानकारी के मुताबिक़, गोलियां दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्से में लगीं. दोनों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया. ताजा हालात के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि बाप-बेटे खतरे से बाहर हैं. 

घटना के बाद कई जगहों पर मनाया गया जश्न 

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को आराधनालय (सिनेगॉग) में हुए हमले के मामले में 42 लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की थी. पिछला अटैक 21 साल के फिलिस्तीनी युवक ने पूर्वी यरूशलम में फायरिंग कर की थी. इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद गाजा शहर और वेस्ट बैंक के कई स्थानों में फिलिस्तीनियों ने एक पूर्वी यरुशलम सिनेगॉग (यहूदी धर्मस्थल) के बाहर हमले का जश्न मनाया था. 

घटना के पीछे इजरायल पुलिस ने आतंकी साजिश बताया था. साथ ही कहा था कि यह घटना पूर्वी यरूशलम के कब्जे वाले यहूदी क्षेत्र नेवे याकोव में हुई. अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है. वहीं इससे पहले इजरायली सेना और फिलिस्तीन के बीच गुरुवार को हुए एक झड़प में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी. घटना के बाद तनाव बढ़ता देख इजरायली सेना ने कहा कि उन्होंने किसी भी निर्दोष की हत्या नहीं की है बल्कि वे जेनिन में इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन से संबंधित आतंकवादी दस्ते को पकड़ने गए थे. वहीं स्थानीय लोग दावा करते हैं कि इजरायली सेना अक्सर निर्दोष लोगों को निशाना बनाती है. 

ये भी पढ़ें: Brazil Man Fake Death: खुद की मौत की फैलाई झूठी खबर, अंतिम विदाई देने पहुंचे लोग तो अचानक उठ खड़ा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget