एक्सप्लोरर

Japan Population: 'अभी नहीं तो कभी नहीं...', जापान में घटती आबादी का गंभीर संकट - पीएम किशिदा ने किया आगाह

Japan Population Crisis: जापान के पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस संकट से छुटकारे के लिए सरकार बच्चों से संबंधित कार्यक्रमों पर अपने खर्च को दोगुना करे.

Fumio Kishida on Japan Population Crisis: जापान में घटती आबादी का गंभीर संकट पैदा हो गया है. देश में जन्मदर घटने से सरकार की बेचैनी बढ़ गई है. जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने सोमवार (23 जनवरी) को देश के जनसंख्या संकट (Japan Population Crisis) के बारे में एक सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गिरती जन्म दर (Lowest Birth Rates) की वजह से देश सामाजिक कार्यों को बनाए रखने में सक्षम नहीं है.

सांसदों को संबोधित करते हुए जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि घटती आबादी के संकट को दूर करने के लिए अब और इंतजार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने 'अभी नहीं तो कभी नहीं' की नीति पर आगे बढ़ने का विचार किया.

जापान में घटती आबादी का संकट

प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, "हमारे देश की अर्थव्यवस्था और समाज की स्थिरता और समावेशिता की सोच में हम बच्चों के पालन-पोषण के समर्थन को अपनी सबसे अहम पॉलिसी के रूप में रखते हैं." किशिदा ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार बच्चों से संबंधित कार्यक्रमों पर अपने खर्च को दोगुना करे और इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अप्रैल में एक नई सरकारी एजेंसी स्थापित की जाएगी.

जापान में सबसे कम जन्मदर

जापान में दुनिया में सबसे कम जन्म दर है. जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक 1899 में जन्म दर को लेकर रिकॉर्ड रखने की परंपरा शुरू होने के बाद पहली बार 2022 में 8 लाख से कम जन्म दर्ज किया गया. देश में दुनिया में सबसे ज्यादा जीवन प्रत्याशा भी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में जापान में 1,500 में से लगभग एक व्यक्ति की उम्र 100 या उससे अधिक थी.

जापान में बढ़ रही बुजुर्गों की संख्या

देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है. वहीं काम करने वाले लोगों की कमी दिख रही है. ऐसे में स्थिर अर्थव्यवस्था और सिकुड़ते कार्यबल में अंतराल को भरने के लिए पर्याप्त संख्या में युवाओं की कमी महसूस की जा रही है. घटती आबादी को लेकर सरकार की चिंता बढ़ी है और जन्मदर बढ़ाने को लेकर सरकार तेजी से काम करना चाहती है.

जापान में जन्मदर में गिरावट की वजह?

जापान में कम जन्म दर के पीछे एक्सपर्ट कई कारकों की ओर संकेत करते हैं. देश में रहने की उच्च लागत, सीमित स्थान और शहरों में बच्चों की देखभाल को लेकर सहायता की कमी की वजह इन कारकों में शामिल है. बच्चों की देखभाल के लिए सहायता की कमी से उन्हें पालना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में लोग परिवार की जनसंख्या बढ़ाने में विश्वास नहीं करते. बताया जाता है कि हाल के वर्षों में विवाह और परिवार शुरू करने के प्रति दृष्टिकोण में भी बदलाव आया है.

ये भी पढ़ें:

Worlds Most Expensive Fruit: 10 लाख रुपये का एक गुच्छा, क्यों दुनिया का सबसे महंगा फल रूबी रोमन अंगूर इतना महंगा है, जान लीजिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget