एक्सप्लोरर

रूस और यूक्रेन से अलग किए गए 2 क्षेत्रों पर जापान लगाएगा ये प्रतिबंध, ऑस्ट्रेलिया भी सख्त

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने कहा कि जापान दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वीजा जारी करने पर रोक लगाएगा. जापान में उनकी संपत्ति को फ्रीज कर दिया जाएगा.

रूस की ओर से पूर्वी यूक्रेन में दो अलग देशों डोनेत्स्क (Donetsk) और लुगंस्क (Lugansk) को मान्यता देने के बाद तनाव और गहरा गया है. अमेरिका समेत कई देश पहले ही रूस और यूक्रेन (Ukraine) के अलगाववादी वाले क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. इस बीच जापान भी इस विवाद में कूद पड़ा है. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने रूस और दो अलगाववादी यूक्रेनी क्षेत्रों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन में रूस द्वारा की जा रही गतिविधियों के जवाब में जापान में रूसी सरकारी बॉन्ड जारी करने और वितरण पर प्रतिबंध लगाएगी. 

जापान लगाएगा रूस और यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों पर प्रतिबंध

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने कहा कि जापान दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वीजा जारी करने पर रोक लगाएगा. इसके अलावा जापान में उनकी संपत्ति को फ्रीज कर दिया जाएगा. इसके साथ ही जापान ने यूक्रेन (Ukraine) के दोनों अलगाववादी क्षेत्रों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की भी बात कही है. जापान (Japan) के इस फैसले को रूस पर डिप्लोमेटिक समाधान की ओर लौटने के लिए दबाव बनाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय कोशिश की तौर पर देखा जा रहा है.

जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया भी सख्त

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने मीडिया से कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने के दृष्टिकोण से जापान ने प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. जापान ने यूक्रेन के मसले पर रूस की कड़ी आलोचना की है. जापान का कहना है कि रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया. उधर ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने यूक्रेन संकट को लेकर रूस पर प्रतिबंधों की घोषणा की है. प्रतिबंधों में मास्को से जुड़ी संस्थाएं, रूसी बैंक, परिवहन, ऊर्जा, दूरसंचार, तेल, गैस और खनिज क्षेत्र भी शामिल किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

कंगाल पाकिस्तान को अब रूस से मिलेगी मदद? यूक्रेन संकट के बीच पुतिन से मिलने मॉस्को जा रहे प्रधानमंत्री इमरान खान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का ऐलान, 'रूस के खिलाफ यूक्रेन को देंगे सैन्य मदद', प्रतिबंध भी लगाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget