एक्सप्लोरर

Japan Earthquake: भूकंप से जापान के हाल बेहद खराब, मलबों में अपनों को ढूंढ रहे लोग, 200 से ज्यादा अभी भी लापता

Japan Earthquake Death: जापान में आए भीषण भूकंप के कारण मृतकों की संख्या 126 हो गई है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनके जिन्दा होने की संभावना बहुत कम है .

 Japan Earthquake: पांच दिन पहले जापान में आए भीषण भूकंप के कारण मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. ताजा जानकारी के अनुसार, विनाशकारी भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 126 हो गई है. राहत और बचावकर्मी अब भी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग आठ वर्षों में जापान ने सबसे घातक भूकंप का सामना किया, जिससे देश के कई हिस्सों में स्थिति बेहद खराब है. बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो अपनों को मलबों में खोजने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि 200 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं.  जापान के पश्चिमी तट पर नए साल के दिन 7.6 तीव्रता के भूकंप ने बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया.

31 हजार से अधिक लोग आश्रय स्थलों में रहने को मजबूत 

रिपोर्ट के अनुसार, वाजिमा शहर में सबसे अधिक 59 मौतें दर्ज की गईं, उसके बाद सुजु में 23 मौतें हुईं हैं. इस आपदा के परिणामस्वरूप 500 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कम से कम 27 गंभीर हैं. खराब मौसम के कारण हजारों बचाव कर्मियों का काम बाधित हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, इशिकावा क्षेत्र में लगभग 23,800 घरों में बिजली गुल है और 66,400 से अधिक घरों में पानी नहीं आ रहा है. 357 सरकारी आश्रय स्थलों में 31,400 से अधिक लोग रह रहे हैं.

दहशत में लोग 

एफपी समाचार एजेंसी से बातचीत में वाजिमा निवासी हिरोयुकी हमातानी ने बताया ,'मैं नए साल के दिन आराम कर रहा था जब भूकंप आया. मेरे सभी रिश्तेदार साथ थे और हम मौज-मस्ती कर रहे थे. लेकिन एक झटके में सब बदल गया. घर खड़ा है लेकिन अब यह रहने लायक नहीं है. भविष्य के बारे में सोचने के लिए मेरे दिमाग में जगह नहीं है.' पिछले सप्ताह आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2016 के बाद से सबसे अधिक है.  2016 में दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो में आए भूकंप में 276 लोग मारे गए थे. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Election Scheduled: पाकिस्तान में टल जाएगी चुनाव की तारीख? संसद ने पारित किया ये अहम प्रस्ताव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget