एक्सप्लोरर

Pakistan Election Scheduled: पाकिस्तान में टल जाएगी चुनाव की तारीख? संसद ने पारित किया ये अहम प्रस्ताव

Pakistan Election Update: पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें सुरक्षा चिंताओं के कारण चुनाव में देरी करने की मांग की गई. 

Pakistan Election: पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. चुनाव के लिए तय तारीख में एक महीने से कुछ अधिक समय बचा है, ऐसे में संसद के ऊपरी सदन ने शुक्रवार (5 जनवरी) को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें सुरक्षा चिंताओं के कारण चुनाव में देरी करने की मांग की गई. 

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्र सीनेटर दिलावर खान की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव को पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन में भारी समर्थन मिला. हालांकि, सूचना मंत्री मुर्तजा सोलंगी और तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी ने इसका विरोध किया. 

नेताओं के सुरक्षा के मुद्दे को उठाया 
सीनेटर दिलावर खान ने कहा कि देश के अधिकांश क्षेत्रों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसलिए उन क्षेत्रों में चुनाव में भाग लेना असंभव है. सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और राजनेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान पर हुआ हमला भी शामिल है. 

सुरक्षा बलों पर हो रहा हमला 
उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (प्रांत) में भी सुरक्षा बलों पर हमला किया जा रहा है.' दिलावर ने कहा, " गृह मंत्रालय ने प्रमुख राजनेताओं की जान के गंभीर खतरों से अवगत कराया है. सीनेट का कहना है कि इन सभी बाधाओं को दूर किए बिना चुनाव नहीं होने चाहिए, इसलिए 8 फरवरी के चुनाव को स्थगित कर दिया जाना चाहिए."

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) को चुनाव स्थगित करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान चुनाव आयोग को 8 फरवरी को चुनाव कराने की अपनी घोषणा पर कायम रहने के सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद, केवल 14 सांसदों की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पारित किया गया. 

ये भी पढ़ें: Watch: न्यूजीलैंड की नेता का दमदार भाषण हो रहा वायरल, जानें कौन हैं यह महिला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget