एक्सप्लोरर

इजरायल ने UN के इस संगठन पर लगाया आतंकियों से रिश्ते रखने का आरोप, लगा सकता है बैन!

Israel To Cut Contact With UNRWA: कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत की.

Israel To Cut Contact With UNRWA: संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के दूत डैनी डैनन ने मंगलवार (28 जनवरी,2025) को घोषणा की कि इजरायल, संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीनी राहत एजेंसी (UNRWA) और उसके सहयोगी निकायों के साथ सभी संपर्क खत्म करेगा. डैनन ने इस संगठन पर बार-बार इजरायल की सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया.

डैनन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले कहा, "इजरायल UNRWA या उसकी ओर से काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सहयोग और संपर्क समाप्त कर देगा."

अमेरिका ने इजरायल के कदम का समर्थन किया
संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल के UNRWA से संपर्क समाप्त करने के फैसले का समर्थन किया. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की प्रतिनिधि डोरोथी शीया ने कहा कि यह निर्णय उचित है. उन्होंने UNRWA प्रमुख फिलिप लाजारिनी पर आरोप लगाया कि वह इस निर्णय के प्रभावों को "बढ़ा-चढ़ाकर" पेश कर रहे हैं. शीया ने कहा, "UNRWA द्वारा कानूनों के प्रभावों को बढ़ा-चढ़ाकर बताना गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक है."

UNRWA प्रमुख का विरोध
UNRWA के प्रमुख फिलिप लाजारिनी ने इजरायल के इस कदम की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा, "UNRWA पर लगातार हमला कब्जे वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों के जीवन और भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है." लाजारिनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यह भी कहा कि इस तरह के फैसले अंतरराष्ट्रीय समुदाय में विश्वास खत्म कर सकते हैं और शांति व सुरक्षा की संभावनाओं को खतरे में डाल सकते हैं.

कतर और अमेरिका की गाजा में मध्यस्थता पर चर्चा
इन सब के बीच कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत की. उन्होंने गाजा में संयुक्त मध्यस्थता प्रयासों को आगे बढ़ाने और युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण की ओर बढ़ने पर चर्चा की. कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि यह युद्ध विराम एक स्थायी समाधान का रास्ता दिखाएगा.

माउंट हरमोन पर इजरायली सेना की तैनाती
इजरायल के रक्षा मंत्री ने आदेश दिया है कि सीरियाई सीमा पर माउंट हरमोन क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली सेना अनिश्चित काल तक तैनात रहेगी. इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला क्षेत्रीय सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः ‘60 दिन पूरे हुए, अब इजरायल को वापस लौटना होगा’, युद्ध विराम समझौते पर बोले हिज्बुल्लाह नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget