एक्सप्लोरर

इजरायल ने ड्रोन हमले का लिया बदला, यमन में हूतियों के गढ़ में की एयर स्ट्राइक, कई की मौत

Israel strikes Yemen: यमन में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर इजराइल ने एयर स्ट्राइक की है. हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदैदा पोर्ट और पावर स्टेशन को इजराइल ने निशाना बनाया है.

Israel strikes Yemen: इजरायली सेना ने शनिवार (20 जुलाई) को कहा कि पिछले दिन तेल अवीव में विद्रोही समूह द्वारा किए गए घातक ड्रोन हमले के बाद उसने पश्चिमी यमन में कई हूतियों के ठिकानों पर हमला किया. अक्टूबर में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यमन की धरती पर यह इजराइल का पहला हमला था. इजराइल ने हूतियों के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की धमकी दी थी. 

इजरायली सेना ने कहा कि उसने हूतियों के गढ़, पश्चिमी बंदरगाह के शहर होदैदा में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.उन्होंने कहा कि उनका यह हमला हाल के महीनों में इजरायल के खिलाफ सैकड़ों हमलों के जवाब में था.

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने जारी किया बयान 

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने अपने बयान में कहा, 'हूतियों ने हम पर 200 से अधिक बार हमला किया है. यह पहली बार था, जब उन्होंने किसी इजरायली नागरिक को नुकसान पहुंचाया. इसी वजह से हमने उन पर हमला किया. अगर हमें जरूरत हुई तो इसे हम फिर करेंगे. 

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने अकेले ही स्ट्राइक की है और उसने अपने सहयोगियों को इस बारे में बता दिया था.इजरायली रक्षा बल के एक अधिकारी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी साइटों को अपना निशाना बनाया है. जानकारी के अनुसार, सेना ने बंदरगाह के मेन एंट्री पॉइंट को निशाना बनाया है, यहां से ईरानी हथियार आते हैं. 

हूतियों की तरफ से भी जारी किया बयान 

हूतियों के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने सोशल मीडिया पर कहा, 'इजरायल के द्वारा उसके नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है. उन्होंने ईंधन भंडारण की जगह को और प्रांत के बिजली स्टेशन को निशाना बनाया है. इस क्रूर इजराइली हमले का मकसद लोगों की पीड़ा को बढ़ाना और यमन पर गाजा का समर्थन बंद करने के लिए दबाव डालना था.' यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित एक मीडिया आउटलेट, अल-मसीरा टीवी ने कहा कि इस हमलों के कारण कई लोगों की मौतें हुई हैं जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: सांसदों का जुटान इत्तेफाक नहीं शक्ति प्रदर्शन! क्या महाविकास अघाडी में अब समाजवादी पार्टी भी हिस्सेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget