एक्सप्लोरर

चोरी-छिपे न्यूक्लियर हथियार तैयार कर रहा था ईरान! इजरायली एयरस्ट्राइक में तबाह हुआ ठिकाना, रिपोर्ट में दावा

Israel Strike: टालेघन 2 संयंत्र पहले निष्क्रिय माना जाता था, लेकिन हाल ही में इसे फिर से सक्रिय देखा गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस इमारत में प्लास्टिक विस्फोटकों को तैयार करने का काम चल रहा था.

Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान के पारचिन सैन्य परिसर पर अक्टूबर के आखिर में एक बेहद गोपनीय हमला किया था. एक मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है. इस हमले में टालेघन 2 संयंत्र को निशाना बनाया गया. टालेघन 2 काफी खुफिया न्यूक्लियर हथियार लैब मानी जाती थी. इस हमले से ईरान की न्यूक्लियर हथियारों के शोध को गहरा झटका लगा है.

टालेघन 2 संयंत्र पहले निष्क्रिय मानी जाती थी लेकिन हाल ही में फिर से सक्रिय देखी गई. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इमारत में प्लास्टिक विस्फोटकों को तैयार करने का काम चल रहा था, जो न्यूक्लियर डिवाइस के यूरेनियम के चारों ओर लगाने के लिए काफी अहम होते हैं. इस हमले में इन सभी उपकरणों को नष्ट कर दिया गया. हालांकि ईरान ऐसी किसी घटना से इनकार करता रहा है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "ईरान का न्यूक्लियर हथियार बनाने का कोई इरादा नहीं है." लेकिन इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने इसे अलग तरीके से देखा है.

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की चिंताएं बढ़ीं

रिपोर्ट के अनुसार, टालेघन 2 सुविधा ईरान के अमाद न्यूक्लियर प्रोग्राम का हिस्सा थी, जो 2003 में बंद कर दिया गया था. लेकिन हाल के घटनाक्रमों से पता चलता है कि ईरान ने इस पर फिर से काम शुरू कर दिया था. सैटेलाइट इमेज ने इस बिल्डिंग के नेस्तनाबूद होने की पुष्टि की है. इस हमले से पहले व्हाइट हाउस ने ईरान को खुफिया रिसर्च गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी थी. इन चेतावनियों के बावजूद ईरान ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी, इस वजह से अमेरिकी अधिकारियों का संदेह और भी गहराता चला गया.

इस हमले का असर आने वाले समय में और भी गंभीर हो सकता है, क्योंकि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव पश्चिम एशिया में अस्थिरता पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने भी ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम की समीक्षा की है और इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

IAEA की प्रतिक्रिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की बैठक में ईरान की सहयोग की कमी पर चर्चा होगी और संभव है कि इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित हो. टालेघन 2 में हो रही खुफिया गतिविधियां उसके परमाणु संधि के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाती हैं. इससे ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और भी बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें:

LAC से सैनिकों की वापसी क्या खत्म कर देगी भारत-चीन के बीच तनाव? एस जयशंकर ने कर दिया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget