एक्सप्लोरर

हिजबुल्लाह के ताइवानी पेजर में इजरायल ने भिड़ाई कौन सी तिकड़म, एक मैसेज से होने लगे ताबड़तोड़ धमाके?

Lebanon Pager Blast: ताइवानी कंपनी की ओर से लेबनान भेजे गए पेजर के एक खास मॉडल में ही धमाके हुए हैं. कंपनी के एआर 924 मॉडल की पेजर में ही धमाके होने की बात सामने आई है.

Hezbollah Pager Attack: लेबनान पेजर ब्लास्ट (Lebanon Pager Blast) में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट ने लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से हिजबुल्लाह पर हुए पेजर सीरियल ब्लास्ट हमले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 12 होने की बात कही है. हिजबुल्लाह ने लेबनान पेजर ब्लास्ट के लिए इजरायल को दोषी ठहराते हुए बदला लेने का ऐलान कर दिया है.

हिजबुल्लाह के लड़ाकों के पेजर्स में हुए ब्लास्ट को लेकर तमाम तरह की थ्योरी सामने आ रही हैं. इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में अमेरिका और अन्य अधिकारियों के हवाले से लेबनान पेजर ब्लास्ट को लेकर बड़ा दावा किया गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हिजबुल्लाह ने जो पेजर खरीदे थे, उनमें इजरायल ने विस्फोटक लगाए थे.

इजरायल ने पहले ही प्लांट कर दिए थे बम!

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह लड़ाकों की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे ताइवान में बने पेजर्स की नई खेप में इजरायल ने विस्फोटक प्लांट किए थे. हिजबुल्लाह ने ताइवान की गोल्ड अपोलो कंपनी को पेजर बनाने के लिए ऑर्डर दिए थे. दावा किया जा रहा है कि इन पेजर्स की खेप लेबनान पहुंचने से पहले ही इनमें छेड़छाड़ कर दी गई थी. 

पेजर के एक खास मॉडल में ही हुए धमाके

रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइवानी कंपनी की ओर से लेबनान भेजे गए पेजर के एक खास मॉडल में ही धमाके हुए हैं. कंपनी के एआर 924 मॉडल की पेजर में ही धमाके होने की बात सामने आई है. हालांकि, लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों के पास पहुंची पेजर की नई खेप में गोल्ड अपोलो कंपनी के तीन अन्य मॉडल भी शामिल थे.

पेजर में इजरायल ने लगाया कितना विस्फोटक?

लेबनान पेजर ब्लास्ट के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पेजर की बैटरी के पास 28 से 56 ग्राम का विस्फोटक लगाया गया था. इसके साथ ही विस्फोटक के साथ एक स्विच भी लगाया गया था, जिससे धमाकों को अन्य जगहों से भी अंजाम दिया जा सके.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे इन तमाम पेजर्स पर एक मैसेज आया, जो हिजबुल्लाह के नेतृत्व की ओर से भेजा गया लग रहा था. हालांकि, इस मैसेज ने पेजर में छिपाए गए विस्फोटक को एक्टिव कर दिया, जिससे धमाके हो गए. पेजर को इस तरह से प्रोग्राम किया गया था कि धमाके से पहले वो कई बार बीप करें.

पेजर कंपनी ने झाड़ा हमले से अपना पल्ला

पेजर बनाने वाली कंपनी गोल्ड अपोलो ने इस सीरियल ब्लास्ट से पल्ला झाड़ लिया है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि हमले में इस्तेमाल किए गए पेजर एक अन्य मैन्यूफैक्चरर की ओर से बनाए गए थे, जिसका पता बुडापेस्ट है. वहीं, इजरायल ने इस हमले पर अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

पेजर ब्लास्ट में 12 की मौत और 2800 घायल

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हिजबुल्लाह के लड़ाकों पर हुए इस हमले में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 300 लोगों की हालत गंभीर है. रिपोर्ट के मुताबिक पेजर ब्लास्ट में घायल बहुत से लोगों की आंखों और चेहरों पर घाव हो गए हैं. वहीं, कई लोगों के शरीर के कुछ हिस्सों को काट कर अलग करना पड़ा है. लेबनान पेजर ब्लास्ट में करीब 2800 लोग घायल हुए हैं.

देवेश त्रिपाठी एबीपी न्यूज की डिजिटल वेबसाइट में कार्यरत हैं. राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. व्यंग्यात्मक लेखन में रुचि रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget