एक्सप्लोरर

युद्ध विराम के बाद पहली बार इजरायल ने बेरूत पर किया हमला, हिजबुल्लाह के ठिकाने को बनाया निशाना

बेरूत पर इजरायली हमला और बढ़ता तनाव यह संकेत दे रहा है कि मध्य पूर्व में संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है. हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच लगातार बढ़ते टकराव से पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता पैदा हो सकता है.

Israel-Hezbollah Conflict: इजरायल ने शुक्रवार (28 मार्च,2025 ) को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हवाई हमला किया. बीते साल नवंबर में इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष विराम के बाद लेबनान की राजधानी पर ये इजरायल का पहला हमला है. इस हमले में इजरायल ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के गढ़ दहियाह में स्थित एक ड्रोन स्टोरेज ठिकाने को निशाना बनाया.

बेरूत में एक बड़ा विस्फोट हुआ और क्षेत्र से धुआं उठता देखा गया. यह इलाका दो स्कूलों के पास एक रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेंटर है. इजरायली सेना ने दावा किया कि हिजबुल्लाह नागरिक क्षेत्रों का उपयोग कवर के रूप में करता है, इसलिए हमले से पहले निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी गई थी.

सीमा पर तनाव: इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच बढ़ती हिंसा
यह हमला तब हुआ जब लेबनान से उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे गए. इसके बाद, इजरायल ने बेरूत के उपनगरों के कुछ हिस्सों को खाली करने की चेतावनी दी थी. हिजबुल्लाह ने रॉकेट फायर की ज़िम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और इजरायल पर झूठे बहाने से हिंसा बढ़ाने का आरोप लगाया. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा, "अगर इजरायली नागरिकों को शांति नहीं मिलेगी, तो बेरूत में भी शांति नहीं होगी." इजरायल ने यह भी साफ कर दिया कि वह उत्तरी इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा.

लेबनान की प्रतिक्रिया
लेबनान सरकार ने सभी स्कूल और विश्वविद्यालय बंद करने का आदेश दिया है, क्योंकि हमले के बाद नागरिकों में दहशत फैल गई. लोगों को पैदल और वाहनों से भागते देखा गया. राष्ट्रपति जोसेफ औन ने पेरिस से बयान जारी करते हुए इस हमले की निंदा की और इसे "फ्रांस और अमेरिका की ओर से मध्यस्थता किए गए युद्धविराम का उल्लंघन" करार दिया.

इजरायली हमले में तीन लोगों की मौ
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक जीनिन हेनिस-प्लास्चर्ट ने इसे "बेहद चिंताजनक" बताया और कहा,"क्षेत्र एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और इसे तत्काल कूटनीतिक समाधान की जरूरत है."

गाजा संघर्ष की कड़ी से जुड़ा तनाव
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और 251 बंधकों को पकड़ लिया गया. इसके जवाब में, इजरायल ने गाज़ा पर भीषण हमले किए, जिससे 50,000 से अधिक मौतें हुईं. इजरायल ने ऐलान किया है कि वह हमास के बचे हुए बंधकों की रिहाई और गाजा पर नियंत्रण मिलने तक सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा. वहीं, हमास स्थायी युद्धविराम, कैदियों की अदला-बदली और गाज़ा से इजरायली सेना की वापसी की मांग कर रहा है. हालांकि, युद्धविराम समझौते के बावजूद इजरायल लेबनान के कई हिस्सों में हमले कर रहा है. हाल ही में हुए एक अन्य हवाई हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget