एक्सप्लोरर

'ये शहादत का...', 200 से ज्यादा मिसाइलें दाग बोला ईरान- इजरायल देगा जवाब तो हम 1000 गुना करेंगे प्रहार!

Iran Attack On Israel: इजरायल के हिजबुल्लाह पर हमले के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. उसने 200 से ज्यादा मिसाइलें दागकर जवाब दिया है.

Iran Massive Attack On Israel: हिजबुल्लाह चीफ को ढेर करने वाले इजरायल के खिलाफ ईरान ने मंगलवार देर रात (भारतीय समयानुसार) अपना सबसे बड़ा हमला किया. ईरान ने इजरायल की ओर 200 से अधिक बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दाग दीं, जिसके बाद वहां के नागरिकों को ऐहतियाती तौर पर बम शेल्टर्स में शिफ्ट किया गया. 

ईरान की तरफ से हमले के पीछे की वजह साफ करते हुए बड़ी जानकारी दी गई. आईआरजीसी के बयान में कहा गया, "सर्वशक्तिमान ईश्वर के नाम पर...इस्माईल हनियेह, सैय्यद हसन नसरल्लाह और अब्बास निलफोरोशान की हत्या की प्रतिक्रिया के रूप में हमने ज़ायोनी कब्ज़ा करने वाली इकाई के केंद्र को निशाना बनाया. अगर इज़राइल जवाब देता है तो हम उन पर हज़ार गुना अधिक प्रहार करेंगे."

इजरायल डिफेंस फोर्स ने क्या कहा?

आईडीएफ ने कहा, इजरायल पर करीब 200 मिसाइलें दागी गईं. आर्मी रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान से इजरायल पर करीब 200 मिसाइलें दागी गई हैं. पूरे देश में सायरन बज रहे हैं, क्योंकि उन्हें मार गिराने के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलें दागी गई हैं. इजरायल रक्षा बलों ने कुछ मिनट पहले एक बयान में कहा कि हमला जारी है और नागरिकों से "अगली सूचना तक सुरक्षित स्थान पर रहने" के लिए कहा है.

इस बीच, इजरायल आर्मी रेडियो ने यह भी बताया कि मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बेन गुरियन पर उड़ान और लैंडिंग को निलंबित कर दिया गया है. स्टेट मीडिया ने बताया कि पड़ोसी जॉर्डन का हवाई क्षेत्र भी अस्थायी रूप से बंद है.

अमेरिका ने दिया इजरायल की मदद करने का निर्देश

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम से इजरायल के खिलाफ ईरानी हमले की निगरानी कर रहे हैं और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट ले रहे हैं. राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इजरायल की रक्षा में सहायता करने और इजरायल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: Israel-Iran Tension Row: छिड़ गया नया वॉर? इजरायल की ओर ईरान ने बरसा दीं 200 से ज्यादा मिसाइल्स, US ने चंद घंटे पहले ही किया था आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget