एक्सप्लोरर

Ring Found In Israel : इजरायल में खुदाई के दौरान मिली 2300 साल पुरानी अंगूठी, सभी हैरान

Ring Found In Israel : इजरायल में उत्खनन के दौरान 2300 साल पुरानी अंगूठी मिलने से सभी हैरान हैं. इसे हेलेनिस्टिक काल का बताया जा रहा है

Ring Found In Israel : इजरायल में उत्खनन के दौरान 2300 साल पुरानी अंगूठी मिलने से सभी हैरान हैं. इसे हेलेनिस्टिक काल का बताया जा रहा है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह अंगूठी इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के बेथलहम में मिली है. अंगूठी का साइज काफी छोटा है, जिससे माना जा रहा है कि इसे वहां रहने वाले छोटे लड़के या लड़की ने पहना होगा. दरअसल, एलाड फाउंडेशन के सहयोग से इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी  और तेल अवीव विश्वविद्यालय की टीम ने यह खुदाई कर रही थी. 

अचानक कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया था
यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस अंगूठी में लगा कीमती पत्थर एक गार्नेट है और सोना भी उत्तम क्वालिटी का है. इतनी पुरानी होने के बावजूद अंगूठी में जंग नहीं लगी है. अंगूठी की खोज करने वाली उत्खनन टीम की सदस्य तेहिया गंगाटे ने बताया कि अचानक उन्हें कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया. उत्खनन निदेशक डॉक्टर यिफ्ताह शैलेव और रिकी जालुट ने कहा कि अंगूठी बहुत छोटी है, जिसे कटी हुई पतली सोने की पत्तियों को ठोककर बनाया गया होगा. यह हेलेनिस्टिक काल के फैशन को दर्शाता है, जो चौथी सदी के अंत से लेकर तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व की शुरुआत और उसके बाद का है.

हेलेनिस्टिक काल से है लिंक
तेल अवीव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर युवल गैडोट ने बताया कि हाल ही में मिली सोने की अंगूठी शहर की खुदाई में पाए गए प्रारंभिक हेलेनिस्टिक काल के दूसरे आभूषणों से मेल खाती है, जिसमें सींग वाले जानवर की बाली और सजाए गए सोने के मोती शामिल हैं. सिकंदर के शासनकाल के बाद से सोने के आभूषण हेलेनिस्टिक दुनिया में प्रसिद्ध थे. तेहिया गंगाटे ने कहा कि मैं मिट्टी छान रही थी और अचानक कुछ चमकता हुआ देखा. मैं तुरंत चिल्लाई कि मुझे एक अंगूठी मिली. कुछ ही सेकंड में मेरे चारों ओर लोग इकट्ठा हो गए. उसके बाद अंगूठी की जांच की गई तो 2300 साल पुरानी निकली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget