एक्सप्लोरर

हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों का हुआ खात्मा! इजरायली सेना बोली- 'जो बनेगा हमारे लिए खतरा, उस...'

Israel Hezbollah War: इजरायली रक्षा बलों ने बेरूत में हिजबुल्लाह की ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख इब्राहिम अकील की हत्या की पुष्टि की. इस हमले में हिजबुल्लाह के कई कमांडर भी मारे गए.

Israel Hezbollah Attack: इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार (21 सितंबर) को घोषणा की हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों का खात्मा किया जा चुका है. इसके साथ ही आईडीएफ ने ये भी कहा कि उनके नागरिकों के लिए खतरा बनने वाले किसी भी आतंकवादी संगठन को बख्शा नहीं जाएगा.

इजरायल रक्षा बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी करते हुए कहा, "कल इब्राहिम अकील सहित एक दर्जन महत्वपूर्ण आतंकवादियों के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह की सैन्य कमान लगभग पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. हम सभी मोर्चों पर हमारे नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी आतंकवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे."

इब्राहिम अकील के मारे जाने की थी घोषणा

इससे पहले आईडीएफ ने बेरूत में एक टारगेटेड हमले में हिजबुल्लाह की ऑपरेशन यूनिट के कथित प्रमुख इब्राहिम अकील की मौत की घोषणा की थी. इस ऑपरेशन में हिजबुल्लाह के ऑपरेशन स्टाफ के सदस्य और राडवान यूनिट के कमांडर भी मारे गए. आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा, "मैं अब पुष्टि कर सकता हूं कि इब्राहिम अकील को हिजबुल्लाह के राडवान बलों के अन्य वरिष्ठ आतंकवादियों के साथ मार गिराया गया. इब्राहिम अकील के हाथों इजरायली, अमेरिकी, फ्रांसीसी, लेबनानी और भी बहुत से निर्दोष लोगों का खून हुआ था."

हिजबुल्लाह को कई देशों ने घोषित कर रखा है आतंकी संगठन

इकॉनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह को कई देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है और इसे इजरायल, लेबनान, मध्य पूर्व और व्यापक दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता है. 8 अक्टूबर से, हिजबुल्लाह ने इजरायली नागरिकों पर 8,000 से अधिक रॉकेट, मिसाइल और विस्फोटक यूएवी लॉन्च किए हैं, जिसके कारण 60,000 से ज्यादा इजरायलियों को अपने घरों से निकाला गया. आईडीएफ के मिशन का उद्देश्य इस खतरे का मुकाबला करना और इजरायली नागरिकों की रक्षा करना है.

ये भी पढ़ें: Lebanon Pager Blast Row: पेंटर, फिजिक्स में PHD... फिल्मी है हिज्बुल्लाह की नींद उड़ाने वाली इस कंपनी की CEO की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget