एक्सप्लोरर

इजरायल का दक्षिणी लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमला, सीमा पर बढ़ा तनाव, जानिए ताजा हालात

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने इस हमले का "कड़ा जवाब" देने की कसम खाई.

इज़रायल ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले किए. इसके बाद उत्तरी इज़रायल में रॉकेट दागे जाने के कारण सीमा पर तनाव बढ़ गया. सरकारी समाचार एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि ये हमले लेबनान के टॉलिन, केफ़र मेल्की, म्लेता और वादी अल-हुजेर घाटी के पास स्थित गांवों में हुए.

रिपोर्ट के अनुसार, हमले में टॉलिन में एक आवासीय इमारत नष्ट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए.

इससे पहले इजरायली सेना ने कहा था कि उसने लेबनान से उत्तरी इज़रायल के मेटुला शहर की ओर दागे गए रॉकेट को रोक लिया था. इजरायल की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, इस हमले में इजरायल में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली.

समाचार एजेंसी श‍िन्‍हुआ के अनुसार, लेबनान की सेना ने बताया कि उसके सैनिकों ने बाद में लिटानी नदी के उत्तर में नबातिह क्षेत्र में तीन रॉकेट लांचर खोजे और उन्हें नष्ट कर दिया. सेना ने यह भी कहा, "सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए" दक्षिणी लेबनान में सैन्य इकाइयां तैनात की गई हैं.

यह घटना इजरायल और लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम के बावजूद हुई. यह युद्धविराम 27 नवंबर, 2023 से प्रभावी हुआ था और इसने गाजा संघर्ष से जुड़ी शत्रुता को समाप्त किया था. हालांकि, विवादित लेबनानी क्षेत्र से इजरायल की वापसी को लेकर मतभेद अब भी बने हुए हैं, और लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि इजरायली सेना 18 फरवरी की समय सीमा के बाद भी पांच सीमा चौकियों पर कब्ज़ा जमाए हुए है.

इजरायली सेना ने हवाई हमलों के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमने हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर हमला किया, जो नागरिक क्षेत्रों से काम करता है और यह ईरान समर्थित समूह है." इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने इस हमले का "कड़ा जवाब" देने की कसम खाई और कैट्ज ने जोर देते हुए कहा, "लेबनान की सरकार अपनी धरती से उत्पन्न होने वाले सभी आक्रमणों के लिए जिम्मेदार है."

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफीएल) ने संयम बरतने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि आगे की कार्रवाई से कूटनीतिक लाभ कम हो सकता है. शनिवार को रॉकेट दागे जाने की यह घटना दिसंबर की शुरुआत के बाद से लेबनान की ओर से पहली ऐसी घटना थी. इजरायल और हिजबुल्लाह दोनों ने युद्ध विराम के उल्लंघन के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है, और यह युद्ध विराम तकनीकी रूप से बरकरार है, लेकिन छिटपुट झड़पों और अनसुलझे सीमा विवादों के कारण तनावपूर्ण बना हुआ है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget