एक्सप्लोरर

इजरायल ने सीरिया पर किया घातक अटैक, जानें क्यों ईरान और गाजा के बाद यहां खुला युद्ध का मोर्चा

Israel attack: इजरायल ने ईरान और गाजा के बाद अब सीरिया पर अटैक किया है. उसने कई जगहों पर हवाई हमला किया है.

मिडिल ईस्ट पिछले काफी वक्त से अशांत चल रहा है. यहां युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अहम बात यह है कि इस बीच इजरायल की भूमिका लगभग हर जगह दिखी है. उसने ईरान और गाजा के बाद अब सीरिया पर हमला कर दिया है. इजरायल ने राजधानी दमिश्क में कई जगहों पर हवाई हमला किया है, जिसमें रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया गया है. 

इजरायल के अटैक की वजह से दमिश्क में भयंकर धमाकों की आवाज सुनाई दी. आसमान में धुएं का गुबार भी देखा गया. इजरायल के रक्षा मंत्री ने हमलों को लेकर पहले ही चेतावनी दे दी थी. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली हमलों की वजह से दमिश्क में अभी तक कम से कम 3 लोग मारे गए हैं. वहीं 34 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. हमले का लाइव प्रसारण टीवी पर भी दिखाई दिया. दरअसल अटैक के वक्त एक पत्रकार टीवी पर लाइव शो कर रही थी. 

इजरायल ने सीरिया पर क्यों किया अटैक

सीरिया के शहर स्वेइदा में सुरक्षा बलों और ड्रूज समुदाय के लड़ाकों के बीच झड़प हो गई थी. इसी के बाद इजरायल ने अटैक कर दिया और सीरियाई सुरक्षाबलों को निशाना बनाया. उसने यह भी धमकी दी थी कि जब तक ड्रूज समुदाय के लोगों पर हमला बंद नहीं होगा तब तक सीरियाई सेना पर अटैक जारी रहेगा.

कौन हैं ड्रूज समुदाय के लोग

ड्रूज समुदाय के लोग मुख्य रूप से सीरिया, लेबनान, इजरायल और जॉर्डन में रहते हैं. इनकी कुल आबादी लगभग 10 लाख है. ड्रूज समुदाय की उत्पत्ति 11वीं शताब्दी में मिस्र में हुई थी. यह एक स्वतंत्र धर्म माना जाता है. सीरिया में करीब 7 लाख ड्रूज रहते हैं. इजरायल ने कई बार ड्रूज लोगों को इजरायली नागरिकता देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसे ठुकरा दिया गया. इजरायल की बात करें तो यहां करीब डेढ़ लाख ड्रूज समुदाय के लोग रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget