एक्सप्लोरर

इजरायल को मिली बड़ी सफलता, हवाई हमले में हमास का मिलिट्री खुफिया चीफ ढेर

Israel News: इजरायल लगातार हमास को निशाना बना रहा है. इसी बीच इजरायल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

Israel News: इजरायली सुरक्षा बलों ने दक्षिणी गाजा पट्टी में एक हवाई हमले के दौरान हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया है. इजरायली सेना (IDF) और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. 

तबाश हमास के वरिष्ठ कमांडरों में शामिल था. वह खान यूनिस ब्रिगेड में बटालियन कमांडर भी था और हमास की निगरानी एवं टारगेटिंग यूनिट का नेतृत्व कर रहा था. हालांकि अब तक हमास ने उसकी मौत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

कौन था ओसामा तबाश?

ओसामा तबाश ने हमास के सैन्य अभियानों में वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह इजरायल के खिलाफ कई हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा था. इनमें 2005 में गाजा पट्टी में गुश कटिफ जंक्शन पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट का भी नाम शामिल है, जिसमें शिन बेट के कोऑर्डिनेटर ओडेडे शेरोन की मौत हो गई थी.

हमास की सैन्य गतिविधियों का प्रमुख रणनीतिकार

IDF और शिन बेट के अनुसार, तबाश हमास की युद्ध रणनीति तैयार करता था. वह हमास की सैन्य खुफिया इकाई का नेतृत्व कर रहा था, जो इजरायल और गाजा में लक्ष्यों की पहचान कर उन्हें निशाना बनाने के लिए खुफिया जानकारी एकत्रित करती थी. उसकी यूनिट ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले में रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

हमास के लिए बड़ा झटका

इजरायली अधिकारियों ने तबाश की मौत को हमास के लिए बड़ा झटका बताया है. IDF का कहना है कि तबाश के मारे जाने से हमास की खुफिया जानकारी जुटाने और इजरायली सेना पर हमलों का समन्वय करने की क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचेगा. पिछले एक साल से जारी युद्ध के दौरान, तबाश की यूनिट गाजा में इजरायली सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने, IDF बलों पर हमलों को निर्देशित करने और हमास की रणनीतिक योजनाओं को आकार देने के लिए जिम्मेदार थी. उसकी मौत हमास की खुफिया एवं सैन्य क्षमताओं को गंभीर रूप से कमजोर कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget