एक्सप्लोरर

यूनिवर्सिटी कैंपस में हिजाब के विरोध में कपड़े उतारने के बाद कहां है लड़की, यहां जानें

Iran Dress Code Protest: हिजाब न पहनने पर यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी ने एक युवती को हिंसक रूप से रोका. जिसके विरोध में युवती ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और इनरवियर में रहकर विरोध प्रदर्शन करने लगी.

Iran University Video: नियमों को कट्टरता से पालन करने और करवाने वाले देशों में ईरान का नाम सबसे आगे है. ईरान में ऐसे कई कड़े नियम है जो लोगों के सार्वजनिक जीवन को कंट्रोल करता है, जिनमें कपड़ों से लेकर इबादत तक शामिल है और इन सभी नियमों के पूरी कट्टरता से पालन के लिए यहां का शासन पैनी नजर बनाए रहता है और इसके उल्लंघन करने पर सख्त सजा दी जाती है. लेकिन रविवार को ईरान से आए एक वीडियो ने सभी को चौंका कर रख दिया.

वीडियो में ईरान की एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक लड़की इनरवियर में घूमती दिख रही है. दावा किया गया कि लड़की ने इस्लामिक कपड़ों के विरोध करते हुए अपने सारे कपड़े उतार कर केवल इनरवियर में आ गई. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अहौ दारयाई नाम की इस लड़की के समर्थन में उतर गए. इस घटना ने सबको दो साल पहले पुलिस हिरासत में दम तोड़ने वाली महसा अमीनी की याद दिला दी. बता दें कि महसा अमीनी को ठीक से हिजाब न पहनने के लिए ईरान की मॉरल पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

विरोध के बाद से कहां हैं अहौ दारयाई?

ईरान जैसे शरिया के नियमों को कट्टरता से मानने वाले देश में किसी लड़की का इस तरीके से विरोध करना ईरानी शासन के लिए सीधी चुनौती है. लेकिन अब सवाल यह है कि इस तरह के कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद अहौ दारयाई का क्या हुआ और वो वर्तमान में कहां है. विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिजाब न पहनने पर यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी ने लड़की को हिंसक रूप से रोका, जिसके विरोध में लड़की अपने सारे कपड़े उतारकर मात्र इनरवियर में आ गई.

बता दें कि यह घटना तेहरान की इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की एक ब्रांच में घटी है. एक ईरानी अखबार के हवाला देते हुए एबीसी न्यूज ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बाद युवती को पहले पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इसके बाद फिर उसे एक मनोरोग केंद्र भेज दिया गया.

एमनेस्टी इंटरनेशनल लड़की की रिहाई की कर रहा अपील

वीडियो के सामने आने के बाद एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अधिकारियों से युवती को तुरंत रिहा करने की अपील करते हुए अपने आधिकारिक एक्स प्रोफाइल से ट्वीट कर लिखा कि, “जब तक युवती की रिहाई नहीं हो जाती, अधिकारियों को उसे सभी यातनाओं और अन्य दुर्व्यवहार से बचाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह अपने परिवार और एक वकील से संपर्क करने में संपर्क करने में सक्षम हो.”

यह भी पढ़ेंः Iran: यूनिवर्सिटी कैंपस में कपड़े उतारकर क्यों घूमने लगी यह लड़की? जानें, पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget