एक्सप्लोरर

क्या है जैश अल अदल संगठन? कभी मस्जिद पर हमला तो कभी ईरानी सेना को उतारा मौत के घाट

जैश अल अदल आतंकवादी संगठन है. साल 2012 तक इस संगठन का नाम जुनदुल्लाह हुआ करता था. संगठन का दावा है कि ये ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में सुन्नी समुदाय के लोगों के अधिकारों की 'रक्षा' करता है.

Jaish Al Adal: ईरानी सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. ईरान ने दावा किया कि इस इलाके में आतंकी संगठन जैश अल-अदल ने ठिकाना बनाया हुआ है. इस हमले के बाद पाकिस्तान और ईरान के कूटनीतिक संबंधों में भी खटास आ गयी. पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया और पाकिस्तान में ईरानी राजनयिकों के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हैं.

गुरुवार (18 जनवरी) को पाकिस्तान ने भी ईरान के इलाके में हवाई हमले किए हैं. आतंकी संगठन जैश-अल अदल ने भी हमले पर प्रतिक्रिया दी है. संगठन ने अपने टेलीग्राम चैनल अद्ल मीडिया पर लिखा, "ईरान ने संगठन के कुछ सदस्यों के घरों पर हमला किया. हमले की वजह से दो सदस्यों का घर तबाह हो गया और उनके परिजनों की मौत हो गई. उनके परिवार के सदस्यों की मौत हुई और वो घायल भी हुए हैं.

क्या है जैश अल-अदल?

जैश अल अदल आतंकवादी संगठन है. साल 2012 तक इस संगठन का नाम जुनदुल्लाह हुआ करता था. संगठन का दावा है कि ये ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में सुन्नी समुदाय के लोगों के अधिकारों की 'रक्षा' करता है. ईरान दावा करता रहा है कि जैश अल-अदल को पाकिस्तान में पनाह दी जाती है. इस आतंकी संगठन का नेता है सलाहुद्दीन फारुकी.

वह साल 2011 से इस संगठन का नेता है. साल 2003 में अब्दुल मलिक रेगी ने जैश अल अदल की नींव रखी थी, काफी वक्त तक वह संगठन का नेता भी था.  हालांकि साल 2010 में ईरान में गिरफ्तार कर लिया गया था और फिर उसे मौत की सजा दे दी गई.

कितने हमलों में जैश अल-अदल का नाम?

जैश अल-अदल अमूमन ईरानी सैनिकों को निशाना बनाता है. साल 2009 के मई में संगठन ने ईरान के जहेदान की एक मस्जिद में फिदायीन हमला किया था. इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 300 घायल हुए थे. इसके बाद ईरान के पिशिन में खुले बाजार में एक फिदायीन हमले में 40 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले में भी जैश अल-अदल का हाथ था.

2010 में ईरान के चाहबहार में एक मस्जिद पर हमले में भी जैश अल-अदल का हाथ था. हमले में करीब 40 नागरिक मारे गए थे और 100 को गंभीर चोटें आई थीं. 2019 में भी संगठन ने ईरानी सेना को ले जा रही एक बस में बम धमाका किया था जिसमें 27 की मौत हुई थी और 18 घायल हुए थे. 2022 में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान पुलिस थाने पर हमला कर दिया था और 19 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

ये भी पढ़ें:

भारत से तनाव के बीच मालदीव तुर्किए से क्यों खरीद रहा मिलिट्री ड्रोन्स, चीन के साथ मिलकर क्या साजिश रच रहे मुइज्जू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget