एक्सप्लोरर

यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने शुरू किए नए हमले, ईरान ने अपने दो संदिग्ध जासूसी जहाजों को लेकर दे दी वॉर्निंग

Yemen Houthi Rebels: हूती विद्रोहियों को कुचलने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से नए हमले किए गए हैं. इस बीच ईरान ने मध्यपूर्व में उसके दो संदिग्ध मालवाहक जहाजों को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है.

Iran Warns To US: अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले का अभियान शुरू किया है. इस बीच ईरान ने दो मालवाहक जहाजों को संभावित रूप से निशाना बनाए जाने को लेकर अमेरिका को रविवार (4 फरवरी) को चेतावनी दी.

दोनों जहाजों पर जासूसी जहाज होने का संदेह है और माना जाता है कि वे मध्यपूर्व में लंबे समय से ईरानी कमांडो के लिए फॉरवर्डिंग ऑपरेटिंग बेस के रूप में काम कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेहशाद (Behshad) और सविज (Saviz) जहाजों को लेकर ईरान का बयान हाल के दिनों में इराक, सीरिया और यमन में इस्लामिक गणराज्य की ओर से समर्थित मिलिशिया को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हमलों पर तेहरान की बढ़ती बेचैनी का संकेत देता है.

अमेरिकी सैनिकों पर हमले ने बढ़ाया तनाव

रिपोर्ट में कहा गया है कि जॉर्डन में (पिछले दिनों) तीन अमेरिकी सैनिकों की हत्या और दर्जनों अन्य का घायल होना प्रतिशोध अभियान के तहत हमले थे, जो गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध से जुड़े हैं. इस घटनाक्रम से व्यापक मध्यपूर्व में तनाव बढ़ा दिया है और और क्षेत्रीय संघर्ष छिड़ने की आशंका है.

अमेरिकी हमले में हूतियों को क्या नुकसान पहुंचा?

यमन के हमलों में रातभर राजधानी सना सहित हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले यमन के छह प्रांतों पर हमले हुए. हूतियों ने नुकसान का कोई आकलन नहीं किया लेकिन अमेरिका ने विद्रोहियों की ओर से इस्तेमाल किए गए भूमिगत मिसाइल शस्त्रागार, प्रक्षेपण स्थलों और हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाने का जिक्र किया है.

हमलावरों को जवाब दिया जाएगा- हूती सैन्य प्रवक्ता

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या ने कहा, ''ये हमले जायोनी कब्जे और अपराधों के सामने यमन बलों और राष्ट्र को फिलिस्तीनियों के लिए अपना समर्थन बनाए रखने से हतोत्साहित नहीं करेंगे.'' उन्होंने कहा कि हमलावरों के हवाई हमलों को जवाब दिया जाएगा.

अमेरिका और ब्रिटेन ने भी दी चेतावनी

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हमलों के बाद हूतियों  को चेतावनी दी कि अगर वे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और नौसैनिक जहाजों पर अपने अवैध हमलों को समाप्त नहीं करते हैं तो उन्हें आगे भी परिणाम भुगतने होंगे. उनके संदेश को ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने दोहराया. उन्होंने कहा कि हूतियों के हमले बंद होने चाहिए.

यह भी पढ़ें- 'हमें नहीं रोक पाएंगे', अमेरिका और ब्रिटेन ने की हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक तो बोला संगठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget