एक्सप्लोरर

COVID Travel Guidelines: पूरी तरह वैक्सीनेट यात्री को नहीं होना होगा क्वारंटीन, इस देश ने जारी किए नए यात्रा दिशानिर्देश

International Travel Guidelines: कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने देश में आने वाले पूरी तरह से वैक्सीनेट विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीव-फ्री यात्रा की घोषणा की है.

Cambodia Travel Guidelines Update: कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. हाल ही में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने देश की अधिकांश आबादी को कोविड-19 टीका लगाए जाने के बाद देश में आने वाले पूरी तरह से वैक्सीनेट विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीव-फ्री यात्रा की घोषणा की है. सार्वजनिक रूप से जारी एक विशेष ऑडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने बताया कि नए यात्रा दिशानिर्देश 22 नवंबर से लागू किए जाएंगे.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हुन सेन के हवाले से कहा, "चूंकि हमारी कुल आबादी के लगभग 88 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 के टीके मिल चुके हैं, इसलिए अब संगरोध (Quarantine) की आवश्यकता नहीं है." उन्होंने कहा, "कंबोडिया आने वाले कंबोडियाई और विदेशियों, दोनों को अब क्वारंटीन में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है, उन्हें पूरे 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ेगा."

सभी का होगा पीसीआर टेस्ट

हालांकि, उन्होंने कहा कि देश में आने वाले सभी यात्रियों के पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट के लिए नमूने लिए जाएंगे. सभी अपने आवास या अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों के घर पर रहकर टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार करेंगे. प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा, "जब रिजल्ट से पता चलेगा कि यात्री को कोविड-19 नहीं है तो ही वह जहां भी जाना चाहता है, उसे वहां जाने का अधिकार होगा."

एक अन्य समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा, 'पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्री, जो वर्तमान में विभिन्न केंद्रों पर क्वारंटीन से गुजर रहे हैं, उन्हें सोमवार से क्वारंटीन से बाहर जाने की अनुमति होगी.'

कंबोडिया में मिले 55 नए केस

बता दें कि कंबोडिया ने 24 घंटे के दौरान 55 नए कोविड-19 के पॉजिटिव मामले मिले हैं, जिससे यहां कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 119,536 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि छह और मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 2,867 हो गई है. देश में 62 और मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो गए हैं, जिससे कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 115,924 हो गई है.

ये भी पढ़ें-

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की 'राशन आपके द्वार' योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget