एक्सप्लोरर

Earthquake: भयंकर भूकंप से डोली धरती, घरों से बाहर दौड़े लोग; रिक्टर स्केल पर 5.7 थी तीव्रता

Earthqauke in Indonesia: इंडोनेशिया के सुलावेसी में 17 अगस्त 2025 को 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया. यह एक सप्ताह में दूसरा भूकंप था. 12 अगस्त को आए भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी.

इंडोनेशिया के सुलावेसी में रविवार (17 अगस्त 2025) को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है. जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) के मुताबिक भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था. अभी तक, अधिकारियों ने किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं दी है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. इंडोनेशिया में इस सप्ताह भूकंप की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 12 अगस्त को, पश्चिमी पापुआ प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5:24 बजे (08:24 GMT) आया, जिसका केंद्र पापुआ के अबेपुरा शहर से लगभग 193 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था. इससे पहले 7 अगस्त को भी 4.9 तीव्रता का भूकंप 106 किमी गहराई में आया था. लगातार झटकों ने यह साफ कर दिया है कि इंडोनेशिया अब भी अत्यधिक भूकंपीय खतरे का सामना कर रहा है.

इंडोनेशिया सबसे सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्रों में से एक

इंडोनेशिया दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय क्षेत्रों में से एक है. इसकी वजह है यहां की टेक्टोनिक संरचना. यह क्षेत्र कई बड़ी प्लेटों के जंक्शन पॉइंट पर स्थित है. इसमें महाद्वीपीय प्लेट्स जैसे साहुल शेल्फ और सुंडा प्लेट मौजूद है. इसके अलावा  पश्चिमी इंडोनेशिया के नीचे भारतीय प्लेट धंस रही है, जिससे ज्वालामुखी चाप का निर्माण हुआ है. इसी टेक्टोनिक दबाव के कारण सुमात्रा, जावा, बाली और अन्य द्वीप समूह बने, जो आज भी सक्रिय ज्वालामुखियों और बार-बार आने वाले भूकंपों का गवाह हैं.

क्यों इंडोनेशिया में बार-बार आते हैं भूकंप?

इंडोनेशिया की जटिल भूगर्भीय स्थिति इसे भूकंपीय हॉटस्पॉट बनाती है. सुमात्रा और जावा क्षेत्र में बड़े पैमाने के भूकंप लगभग हर 100 साल में आते हैं, जबकि पश्चिमी जावा में यह चक्र लगभग 500 वर्षों का हो सकता है. पूर्वी इंडोनेशिया में टेक्टोनिक प्लेट्स काफी तेजी से मूव करते हैं,  जिससे छोटे और मध्यम भूकंप अक्सर आते रहते हैं. लगातार प्लेटों की मूवमेंट और टक्कराने के कारण विस्फोटक ज्वालामुखी भी सक्रिय रहते हैं. इसी कारण इंडोनेशिया को रिंग ऑफ फायर का अहम हिस्सा माना जाता है.

ये भी पढ़ें:   'सही फैसले के करीब पहुंचे', ट्रंप संग बातचीत पर पुतिन बोले- यूक्रेन संकट की असली जड़...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget