एक्सप्लोरर

कनाडा में दहशत का माहौल, भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Murder in Canada: भारत ने कनाडा में हरियाणा के छात्र हर्षनदीप सिंह की हत्या पर शोक व्यक्त किया है. 6 दिसंबर को एडीमंटन में सुरक्षा गार्ड के रूप में ड्यूटी करते हुए उन्हें गोली मार दी गई

Indian Student Murder in Canada: भारत ने शुक्रवार ( 6 दिसंबर ) को कनाडा में अपने नागरिक की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है. हरियाणा के निवासी 20 वर्षीय छात्र हर्षनदीप सिंह अंतल की हत्या 6 दिसंबर को एडीमंटन शहर में हुई. वह एक अपार्टमेंट परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे जब ये दुखद घटना घटी. हत्या के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

एडीमंटन पुलिस सेवा (EPS) के मुताबिक 6 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे पुलिस को एक अपार्टमेंट में गोली चलने की सूचना मिली. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची तो हर्षनदीप सिंह को बेहोश पाया और उन्हें तुरंत मेडिकल उपचार दिया गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने दो संदिग्धों इवान रेन और जूडिथ सॉल्टॉक्स को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार इनकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

भारत सरकार ने परिवार को मदद का दिया आश्वासन

भारत के वैंकूवर स्थित कौंसुलेट ने रविवार को एक पोस्ट में इस हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया. कौंसुलेट ने कहा "हम श्री हर्षनदीप सिंह की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं जिनकी 6 दिसंबर को एडीमंटन में गोली लगने से मृत्यु हो गई.'' इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है.

भारत सरकार ने कनाडाई अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की पूरी जानकारी ली और परिवार को हर संभव मदद देने का वादा किया है.

कनाडा के न्याय प्रणाली पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी इवान रेन का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी हिंसक अपराधों के मामले दर्ज किए जा चुके हैं.  इस तथ्य ने कनाडा के न्याय प्रणाली पर सवाल उठाए हैं और समाज में चिंता पैदा की है कि क्या इस मामले में कानूनी प्रक्रिया प्रभावी रही.

कनाडा में भारतीय समुदाय के लिए सुरक्षा पर सवाल

हर्षनदीप सिंह की हत्या ने कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल पैदा कर दिए हैं.. इस दुखद घटना ने इस बात को और स्पष्ट कर दिया है कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर ऐसे देशों में जहां आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. 

ये भी पढ़ें: चटगांव में व्यापारी पर हमले का मामला, चिन्मय कृष्ण दास मुख्य आरोपी, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget