एक्सप्लोरर

Lottery News: स्क्रैच करके फेंक दिया लॉटरी का टिकट, फिर एक भारतीय ने दिलाए 7.25 करोड़ रुपये

Lottery Prize: फिएगा और उसकी मां टिकट फेंकर चले गए उसके 10 दिन बाद अभि शाह ने बेकार लॉटरी टिकट को एक बार फिर से चेक करना शुरू किया. जब उन्होंने फिएगा के फेंके हुए टिकट को देखा तो पाया कि...

Lottery Ticket: अमेरिका (America) के मैसाचुसेट्स में एक महिला ने जिस लॉटरी (Lottery) की टिकट को बेकार समझकर फेंक दिया था उसी टिकट (Lottery Ticket) पर 7.25 करोड़ रुपये का इनाम निकला. मैसाचुसेट्स की रहने वाली एक महिला ने भारतीय मूल के स्टोर चलाने वाले अभि शाह (Abhi Shah) से एक लॉटरी का टिकट खरीदा. उसको स्क्रैच किया और फिर फेंक दिया. महिला ने ये सोचकर टिकट फेंक दिया कि उस पर कोई इनाम नहीं निकला है.

दरअसल, भारतीय मूल के अभि शाह साउथविक में अपने परिवार के साथ रहते हैं और वहीं एक स्टोर चलाते हैं. उन्होंने बताया कि फिएगा नाम की महिला ने उनसे टिकट खरीदा और उसे स्टोर के अंदर ही स्क्रैच किया और उसे अपनी मां को थमा दिया. फिर फिएगा ने अपनी मां से कहा कि वो उस टिकट को फेंक दें. फिएगा और उसकी मां टिकट फेंकर वहां से चले गए.

फेंके हुए टिकट पर निकला 10 मिलियन डॉलर का इनाम

फिएगा और उसकी मां टिकट फेंकर चले गए उसके 10 दिन बाद अभि शाह ने बेकार लॉटरी टिकट को एक बार फिर से चेक करना शुरू किया. जब उन्होंने फिएगा के फेंके हुए टिकट को देखा तो पाया कि उसने उस टिकट को पूरी तरह से स्क्रैच भी नहीं किया था. इसके बाद शाह ने उसी टिकट को फिर से सही ढंग से स्क्रैच किया तो पाया कि उस टिकट पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम है.

फिर जो हुआ वो कोई भारतीय ही कर सकता है

इसके बाद जो हुआ वो कोई भारतीय (Indian) ही कर सकता है. अभि शाह (Abhi Shah) के पिता मौनीष शाह ने बताया कि इस घटना के बाद वो दो रातों तक सो नहीं पाए. अभि ने फिर अपने दादा-दादी से बात की जो भारत (India) में ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि वो पैसे जिसके हैं उसे लौटा दो हमें नहीं चाहिए. अभि शाह ने फिएगा को इस बात की जानकारी दी और उसे लॉटरी (Lottery) का टिकट (Ticket) वापस कर दिया. इस घटना के बाद फिएगा बच्चों की तरह रोने लगी.

ये भी पढ़ें: Lottery News: 10 हजार 555 करोड़ रुपये की निकल गई लॉटरी, लेकिन जीतने वाला लापता

ये भी पढ़ें: Lottery News: बुजुर्ग महिला ने यूं ही खरीद लिया लॉटरी का टिकट, जब इनाम में निकले 8 करोड़ तो उड़ गए होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget