एक्सप्लोरर

Flight Emergency Landing: अहमदाबाद से दुबई जा रही थी स्पाइसजेट की फ्लाइट तभी अचानक एक लड़के की वजह से कराची में कराई गई आपात लैंडिंग, जानिए क्यों

Flight Landing: भारत से दुबई जाने वाली फ्लाइट जैसे ही कराची एयरपोर्ट पर उतरी तो उसके तुरंत बाद बॉर्डर हेल्थ सर्विस (BHS) और सीएए के डॉक्टर पहुंचे.  डॉक्टरों ने यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की.

Indian Flight Diverted To Pakistan: अहमदाबाद से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट के एक प्लेन को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से पाकिस्तान के कराची स्थित मोहम्मद अली जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा. कराची एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर SG-15 की मंगलवार (5 दिसंबर)  रात करीब साढ़े नौ बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान एक 27 साल के आदमी को मेडिकल ट्रीटमेंट दी गई.

नागरिक उड्डयन अथॉरिटी (CAA) के एक प्रवक्ता ने कहा, "बोइंग 737 प्लेन अहमदाबाद से दुबई जा रहा था, तभी 27 वर्षीय यात्री धारवाल दरमेश को दिल का दौरा पड़ा और उसे चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी''. प्लेन के कैप्टन ने पैसेंजर की तबीयत बिगड़ने पर पाकिस्तानी हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया और अनुमति मिलने के बाद रात 09:30 बजे कराची हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की.

कराची एयरपोर्ट पर किया गया इलाज
भारत से दुबई जाने वाली फ्लाइट जैसे ही कराची एयरपोर्ट पर उतरी तो उसके तुरंत बाद बॉर्डर हेल्थ सर्विस (BHS) और सीएए डॉक्टर पहुंचे. डॉक्टरों ने यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की. सीएए ने कहा कि भारतीय विमान ईंधन भरने के बाद अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगा.

नवंबर 2023 में इसी तरह की एक घटना में एक यात्री की तबीयत खराब होने के बाद भारतीय विमान को कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी. उस समय फ्लाइट जेद्दा से हैदराबाद जा रही थी, तभी दिल का दौरा पड़ने से यात्री की तबीयत बिगड़ गई. क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान मेडिकल टीम ने पाया कि यात्री पहले ही मर चुका था. उसकी पहचान जोहरा के रूप में हुई.

एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ा मामला
अक्टूबर के महीने में भी एयर इंडिया की एक प्लेन को कराची में उतारा गया था. उस वक्त फ्लाइट दुबई से अमृतसर जा रही थी, तभी एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. फ्लाइट ने दुबई से सुबह 8.51 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी थी और स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे कराची में लैंडिंग की थी. एयरलाइन ने हवाईअड्डे और स्थानीय अधिकारियों के साथ बारीकी से समन्वय किया और गेस्ट को लैंडिंग के बाद तत्काल चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गयी.

कितने प्रकार की होती है इमरजेंसी लैंडिंग?
पिछले कई महीनों से इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी खबरें चर्चा का विषय रही हैं. बीते दो महीनों में भारत से दूसरे देश जाने वाली कई फ्लाइट को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में डायवर्ट किया है. हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े कई तरह के नियम हैं. इमरजेंसी लैंडिंग के कई प्रकार होते हैं.

फोर्स्ट लैंडिंग- इसमें इंजन फेल होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग की जाती है.
प्रिकॉशनरी लैंडिंग- इस तरह की स्थिति में प्लेन को बिना किसी अतिरिक्त जोखिम के जमीन पर लैंड किया जाता है. ऐसा तब होता है, जब मौसम खराब हो या फिर ईंधन की कमी हो.
डिचिंग लैंडिंग- इस कंडीशन में प्लेन में जमीन पर उतारने की बजाय पानी में लैंड किया जाता है.

किसी भी खराब स्थिति में कोई भी देश दूसरे मुल्क के प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मना नहीं कर सकता है. इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के मुताबिक किसी आपात काल की स्थिति में प्लेन को लैंड करने से रोका नहीं जाएगा अगर वो एयरस्पेस में मौजूद हो. उस वक्त एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की भूमिका होती है कि वो प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंड करने में मदद करें. हालांकि, कई बार रनवे में किसी तरह की प्रॉब्लम होने पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मना किया जा सकता है.

ये भी पढ़े:Watch: पाकिस्तानी इस्लामिक सीनेटर ने भारत के खिलाफ उगला जगह, कहा-'रॉ अफसरों और भारतीय सैनिकों को हम जिंदा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget