एक्सप्लोरर

Myanmar Violence: म्यांमार में भारी हिंसा से सुरक्षा का खतरा, भारतीय दूतावास को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट

Myanmar Violence: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि म्यांमार में लगातार स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं और हालत बेकाबू हैं. सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है. 

Myanmar Violence: मयांमार में सत्ता पर सेना के कब्जा करने के बाद लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर देश में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए सिटवे दूतावास से सभी कर्मचारियों को यांगून में शिफ्ट कर दिया है. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि म्यांमार के हालात बिगड़ते जा रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारतीय दूतावास के कर्मचारियों का स्थान परिवर्तन किया गया है.

विदेश मंत्रालयल के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत लगातार म्यांमार पर करीब से नजर रख रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि मांडले में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सही तरीके से काम कर रहा है. तीन भारतीय युवकों के अपहरण के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास इस मामले पर काम कर रहा है, जल्द ही तीनों की घर वापसी होगी. दरअसल, म्यांमार के कई इलाकों में वहां की सत्ता पर काबिज सैन्य जुंटा और प्रतिरोधी बलों के बीच हिंसा तेज हो गई है. प्रतिरोधी बल लगातार कुछ इलाकों पर कब्जा करते जा रहे हैं. पिछले सप्ताह जुंटा विरोधी ताकतों ने म्यावड्डी में कई सैन्य ठिकानों और एक कमांड सेंटर पर नियंत्रण बना लिया.

भारत के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि म्यांमार में लगातार स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं और हालत बेकाबू हैं. उन्होंने कहा, 'हम म्यांमार में खासकर रखाइन राज्य पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.' जायसवाल ने कहा, 'हमने सिटवे स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास से अपने कर्मचारियों को अस्थायी रूप से यांगून में स्थानांतरित कर दिया है. मांडले में हमारा दूतावास सही तरीके से काम कर रहा है.'

म्यावड्डी में जुंटा विरोधी ताकतों के कब्जे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह थाइलैंड के साथ व्यापार का मुख्य स्थान है. प्रतिरोधी बलों ने पहले ही भारत, चीन और बांग्लादेश समेत पड़ोसी देशों की सीमाओं पर व्यापार वाले बिंदुओं पर कब्जा कर लिया है.

यह भी पढ़ेंः ब्र‍िटेन ने पाक‍िस्‍तान को क्‍यों बताया 'बेहद खतरनाक' देश, दुन‍िया के इन 24 देशों कर द‍िया 'ब्‍लैकल‍िस्‍ट', जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget