एक्सप्लोरर

Indian Army: कांगो में UN पीसकीपिंग फोर्स का हिस्सा बनी भारतीय सेना का डंका, विद्रोही संगठन के हमले को किया नाकाम

Indian Army: अचानक हुए इस हमले के दौरान विद्रोहियों ने गोलाबारी की और कांगो आर्मी की ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश की. एमएनयूएससीओ में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी शांति-मिशन के तहत शामिल थी.

Indian Army: देश की सीमाओं की सुरक्षा करना हो या फिर आतंकियों (Terrorist) से दो-दो हाथ, भारतीय सेना (Indian Army) हर जगह मजबूती से डटी रहती है. लेकिन अब भारतीय सेना का डंका सात समंदर पार भी बज रहा है. ताजा उदाहरण अफ्रीकी देश, कांगो (African Country Congo) का है जहां यूएन पीसकीपिंग फोर्स (UN Peacekeeping Force) का हिस्सा बनी भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने विद्रोही-संगठन के हमले को ना केवल नाकाम किया बल्कि खदेड़ भी दिया. जानकारी के मुताबिक, 22 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के रूतशुरु इलाके के शांगी में एम-23 विद्रोही संगठन ने कांगो की सेना और यूनाईटेड नेशन्स ऑर्गेनाईजेशन स्टेबिलाइजेशन मिशन इन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो यानि एमएनयूएससीओ (फ्रांसीसी शब्द है एमएनयूएससीओ) की पोजिशन्स पर अचानक हमला कर दिया था. 

अचानक हुए इस हमले के दौरान विद्रोहियों ने गोलाबारी की और संयुक्त राष्ट्र और कांगो आर्मी की ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश की. एमएनयूएससीओ में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी शांति-मिशन के तहत शामिल थी. जैसे ही हमला हुआ भारतीय सैनिकों ने ना केवल डटकर मुकाबला किया बल्कि विद्रोहियों को भी खदेड़ दिया. इस जवाबी कारवाई में भारतीय सेना की मदद दूसरे देशों के सैनिकों ने भी की जो इस शांति मिशन का हिस्सा है. एमएनयूएससीओ के मुताबिक, विद्रोहियों के खिलाफ दो अटैक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया.

1999 से भारतीय सेना की एक टुकड़ी कॉन्गो में
गृहयुद्ध से पीड़ित अफ्रीकी देश, कॉन्गो में वर्ष 1999 से भारतीय सेना (Indian Army) की एक टुकड़ी तैनात रहती है. ये टुकड़ी, संयुक्त राष्ट्र (UN) के तक एमएनयूएससीओ मिशन (MNUSCO Mission)का हिस्सा है.  एमएनयूएससीओ एक फ्रांसीसी शब्द है जिसकी अंग्रेजी में फुल-फॉर्म है यूनाईटेड नेशन्स ऑर्गेनाईजेशन स्टेबिलाइजेशन मिशन इन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो. यूएन चार्टर के तहत भारतीय सेना गृहयुद्ध से पीड़ित कांगो में तैनात है और परिस्थितियों को स्थिर करने की भरसक कोशिश में जुटी रहती है. 

3 हजार भारतीय सैनिकों की तैनाती
भारतीय सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, निकट भविष्य में भी अगर विद्रोही गुट द्वारा किसी तरह का हमला सैन्य ठिकानों, सामरिक महत्व की सड़कों और शहरों पर किया गया तो यूएन मिशन में शामिल दूसरे देशों की सेनाओं के साथ मिलकर सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया जाएगा. भारतीय सेना की एमएनयूएससीओ मिशन में पूरी एक ब्रिगेड यानि करीब तीन हजार सैनिक तैनात हैं, जिनकी अगुवाई एक ब्रिगेड रैंक का अधिकारी करता है. कई बार स्थानीय मिलिशिया ने भारतीय सेना के कैंप पर हमला भी करने की कोशिश की है जिसे भारतीय सैनिकों ने हर बार असफल बनाया है. इसके अलावा इस यूएन मिशन में दूसरे देशों के सैनिक भी कॉन्गो में तैनात रहते हैं लेकिन सबसे ज्यादा संख्या भारतीय सैनिकों की है. 

शांति स्थापना के साथ मानवीय सहायता भी देती है सेना
मिलिशिया के बीच में शांति स्थापित करने के साथ-साथ भारतीय सेना स्थानीय लोगों के लिए मानवीय सहायता भी प्रदान करती है. इसके अलावा भारतीय सेना यहां एक फील्ड हॉस्पिटल भी संचालित करती है. पिछले साल मई के महीने में जब कांगो में एक बड़ा ज्वालामुखी फटा था तो भारतीय सैनिकों ने सबसे आगे आकर आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था और खाली हुए शहर और गांवों में तैनात रही थी ताकि ज्वालामुखी के लावा के असर के बारे में त्वरित जानकारी देकर उससे निपटा जा सके.

यह भी पढ़ेंः

Delhi University में बोले अमित शाह, कहा- 'कश्मीर से 370 हटने के बाद किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं'

Terror Funding: टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक दोषी करार, उम्र कैद तक की हो सकती है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget