एक्सप्लोरर

भुखमरी से भारत ने निकाला, अब खड़ा हुआ तो फिर ड्रैगन की तरफ जाने लगा श्रीलंका, चीन को देने वाला है एक और बंदरगाह!

India Sri Lanka Relations: श्रीलंका पहले ही हंबनटोटा पोर्ट को चीन के साथ एक समझौते के तहत लीज पर दे चुका है. श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का कहना है कि चीन के साथ हमारी बात हुई है.

India Sri Lanka Relations: साल 2022 में श्रीलंका के हालात बेहद खराब थे. हाल यह था कि चीन के कर्ज तले दबे श्रीलंका लगभग भुखमरी के कगार पर पहुंच गया था. मुसीबत की इस घड़ी में भारत से उसे भरपूर साथ मिला. अब जब श्रीलंका की एक बार फिर से स्थिति सही होने लगी तो वह भारत के एहसानों को भूलकर चीन के करीब जाने लगा. श्रीलंका के मौजूदा प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने चीन के दौरे पर हैं. वहां उन्होंने बुधवार को कहा था- चीन ने हमसे वादा किया है कि वह रणनीतिक गहरे बंदरगाह और राजधानी स्थित हवाई अड्डे को विकसित करेगा.

श्रीलंका पहले ही हंबनटोटा पोर्ट को चीन के साथ एक समझौते के तहत लीज पर दे चुका है. श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का कहना है कि चीन के साथ बाहरी ऋण पुनर्गठन पर हमारी बात हुई है. वहीं, श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक चीन दिए गए कर्जों में कटौती करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, वह समयसीमा और ब्याज दरों को ऊपर नीचे करने को तैयार है.

2022 में कंगाल हो गया था श्रीलंका 

साल 2022 में श्रीलंका की स्थिति बेहद खराब थी. हाल यह था कि वह आर्थिक स्थिति के साथ राजनीतिक संकट से भी गुजर रहा था. इस दौरान उसे चीन से भारी मात्रा में कर्ज लेना पड़ा. चीनी सरकार ने 2022 में 500 मिलियन युआन यानी 69 मिलियन डॉलर कर्ज दिए थे. आपातकालीन स्थिति में चीन की तरफ से उस दौरान श्रीलंका को सबसे बड़ी वित्तीय सहायता राशि मिली थी. 

हंबनटोटा बंदरगाह को चीन ने लीज पर लिया

हंबनटोटा बंदरगाह को श्रीलंका ने 1.12 अरब अमेरिकी डॉलर में करीब 99 साल के लिए एक चीनी कंपनी को सौंप दिया है. हालांकि, श्रीलंका के इस फैसले से भारत की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं. श्रीलंका हमेशा कहता रहा है कि उसके बंदरगाहों का इस्तेमाल किसी सैन्य कार्यवाई के लिए नहीं दिया गया है लेकिन कई बार वहां चीनी जासूसी जहाजों को देखा गया है.

यह भी पढ़ें- Tribe Life: इस आयलैंड पर गए तो मिलेगी सीधा मौत! दुनिया के सबसे खतरनाक आदिवासियों का बसेरा है यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget