एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों पर रूस ने कहा- भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए

रूस ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों के बारे में भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए.रूसी राजनयिक ने भारत और रूस के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा संबंधों का भी उल्लेख किया.उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक सैन्य अभ्यासों में योगदान देने वाले सहयोग का भी जिक्र किया.

रूस ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों के बारे में भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए. हालांकि, उसने यह भी कहा कि मास्को इस्लामाबाद के साथ संबंध विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य है.

रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ रूस के संबंध ‘‘स्वतंत्र’’ प्रकृति के हैं और उनकी सरकार अन्य देशों की संवेदनशीलता के सम्मान को लेकर भी सचेत है. मीडिया ब्रीफिंग में जब बाबुश्किन से पाकिस्तान के साथ रूस के सैन्य अभ्यासों और व्यापार सहयोग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि भारत को चिंतित होने की जरूरत है.’’

पाकिस्तान को लेकर कही ये बात 

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक संवेदनशीलताओं के सम्मान की बात है, तो रूस बहुत सतर्क है. लेकिन साथ ही हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंध को स्वतंत्र प्रकृति का देखते हैं और हमारा द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक एजेंडा भी है. हम एससीओ की रूपरेखा में पाकिस्तान के साझेदार देश होने के नजरिये से इस संबंध को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’ बाबुश्किन ने कहा कि रूस की विदेश नीति का मूलभूत सिद्धांत ऐसे द्विपक्षीय संबंध रखना है, जिनका उद्देश्य किसी अन्य देश के विरुद्ध नहीं होना है. उन्होंने कहा, ‘‘जब पाकिस्तान और अन्य कई देशों समेत दुनिया के सभी देशों के साथ सहयोग की बात आती है तो हम इस बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत का पालन कर रहे हैं.’’

भारत और रूस के बीच बढ़ रहा संबंध

रूसी राजनयिक ने भारत और रूस के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा संबंधों का भी उल्लेख किया और दोनों देशों के बीच व्यापक सैन्य अभ्यासों और क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देने वाले सहयोग का भी जिक्र किया. बाबुश्किन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास आतंकवाद निरोधक रूपरेखा का हिस्सा हैं और इस तरह की साझेदारी एससीओ के सभी सदस्य देशों के लिए स्वाभाविक है.

ये भी पढ़ें :-

मुंबई एयरपोर्ट पर युगांडा की महिला गिरफ्तार, सैंडल में छुपा रखी थी ढाई करोड़ की हीरोइन

कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी आज होंगे विधानसभा स्पीकर के सामने पेश, अस्वीकार हो चुका है इस्तीफा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget