एक्सप्लोरर

'नहीं थे पुख्ता सबूत', भारत की सख्ती पर निकली ट्रूडो की हेकड़ी, निज्जर हत्याकांड पर कबूली ये बात

Justin Trudeau On Nijjar Killing: निज्जर हत्याकांड पर इतने दिनों से एक ही धुन बजाने वाले जस्टिन ट्रूडो के सुर भारत की सख्ती के बाद बदले-बदले नजर आने लगे हैं.

India Canada Relations: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत से बैर किए बैठे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की भाषा पीएम नरेंद्र मोदी की सख्ती के बाद बदलने लगी है. ताजा घटनाक्रम में ट्रूडो ने कबूल किया है कि निज्जर किलिंग केस में कनाडा के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं थे, बल्कि खुफिया जानकारी ही थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार (16 अक्टूबर) को मान लिया है कि उनकी सरकार ने कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में भारत को वास्तविक सबूत नहीं दिए. विदेशी हस्तक्षेप जांच के सामने गवाही देने वाले ट्रूडो ने कहा कि कनाडा ने भारत पर निज्जर की हत्या का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने से पहले केवल खुफिया जानकारी दी थी, कोई सबूत नहीं दिया था. 

'हमने भारत से सहयोग करने के लिए कहा'

ट्रूडो ने कहा, "कनाडा ने भारत से सहयोग करने को कहा. उनका (भारत का) अनुरोध सबूत मांगना था. हमने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से आगे की जांच करने और हमारे साथ सहयोग करने को कहा. क्योंकि उस समय हमारे (कनाडा के) पास खुफिया जानकारी थी."

उन्होंने कहा, "मैंने जी-20 के आखिरी में पीएम मोदी के समक्ष यह मुद्दा उठाया था और बताया था कि हम जानते हैं कि भारत इसमें शामिल है. उन्होंने कहा कि कनाडा में कई लोग भारत सरकार के खिलाफ बोलते हैं और वह चाहते हैं कि इन लोगों को गिरफ्तार किया जाए."

ट्रूडो ने कहा कि जब वे जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद भारत से कनाडा लौटे तो "यह स्पष्ट था कि भारत सरकार का दृष्टिकोण हमारी और हमारे लोकतंत्र की अखंडता की आलोचना करना था."

ट्रूडो ने लिया लॉरेंस बिश्नोई का नाम

ट्रूडो ने समिति के सामने अपना दावा फिर से दोहराया कि इस बात के "विश्वसनीय सबूत" हैं कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे. उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम लिया, जिसका उल्लेख पहले रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने निज्जर की हत्या में शामिल होने के लिए किया था. ट्रूडो ने आरोप लगाया कि भारतीय राजनयिक कनाडाई लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को दे रहे थे.

भारत ने दिखाई सख्ती

मौजूदा कूटनीतिक विवाद उस समय और बढ़ गया जब भारत ने सोमवार देर शाम ओटावा में अपने शीर्ष दूत को वापस बुला लिया और छह कनाडाई राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया. 

ये भी पढ़ें: 'हम जवाब देंगे तो हिल जाएगा कनाडा...', ट्रूडो के आरोपों पर भड़के केंद्रीय मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget