एक्सप्लोरर

India-Canada Row: कनाडा के रक्षामंत्री के बदले सुर, कहा- 'भारत के साथ रिश्ते अहम', इंडो-पैसिफिक नीति को लेकर भी दिया बयान

India-Canada: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय खुफिया एजेंसी की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया है.

India-Canada Diplomatic Row: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है. इस बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने रविवार (24 सितंबर) को कहा है कि भारत के साथ संबंध महत्वपूर्ण है. उनका देश भारत-प्रशांत रणनीति जैसी साझेदारियों को आगे बढ़ाता रहेगा.

कनाडाई रक्षा मंत्री ब्लेयर ने रविवार को ग्लोबल न्यूज की तरफ से आयोजित द वेस्ट ब्लॉक पर प्रसारित एक इंटरव्यू में कहा, 'आरोपों की जांच जारी रहने तक कनाडा भारत के साथ साझेदारियों को आगे बढ़ाता रहेगा. भारत के साथ संबंध महत्वपूर्ण है.'

'कानून की रक्षा करना जिम्मेदारी'
ग्लोबल न्यूज ने कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर के हवाले से कहा, ''कानून की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. अपने नागरिकों की रक्षा करना और साथ ही यह सुनिश्चित करना कि हम पूरी जांच कर सके और सच्चाई तक पहुंचें. अगर आरोप सच साबित होते हैं तो कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या से हमारी संप्रभुता का उल्लंघन सबित होगा, जो  कनाडा के लिए एक बहुत बड़ी चिंता की बात होगी."

सांसद चंद्र आर्य ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के सांसद चंद्र आर्य ने रविवार को खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए अपनी ही सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि चरमपंथियों की तरफ से जारी की गई धमकियों के बाद हिंदू कनाडाई भयभीत थे.

लिबरल पार्टी के सांसद ने हिंदू कनाडाई लोगों के लिए खतरों का मुद्दा बार-बार उठाया है और समुदाय से शांत और सतर्क रहने का आग्रह किया है. उनकी यह टिप्पणी गुरपतवंत सिंह पन्नून और अन्य चरमपंथियों के तरफ से कनाडा में हिंदू समुदाय को धमकियां जारी करने के बाद आई है.

दोनों देशों के राजनयिक निष्कासित
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया.

हालांकि, भारत ने आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया है. इस दौरान कनाडा ने एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित कर दिया, जवाब में कार्रवाई करते हुए भारत ने भी कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया.

ये भी पढ़ें:

ट्रूडो के बाद अब कनाडा के रक्षा मंत्री बोले- 'निज्जर की हत्या के विश्वसनीय सबूतों ने बढ़ाई हमारी चिंता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घट गई है ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान संग जंग से बढ़ा संकट
घट गई है ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान संग जंग से बढ़ा संकट
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget